
भारत में मोटर बाइक दुर्घटनाओं की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इससे आरटीओ द्वारा बड़ी संख्या में चालान काटे जा रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही भारत के कई राज्यों में यातायात परिवहन विभाग ने दोपहिया वाहनों के लिए अलग नियम बनाए हैं। हालांकि कल से उत्तर प्रदेश के एक शहर में नया नियम लागू हो गया है। ऐसे में लोगों को इस नियम के प्रति जागरुकता की जरूरत है। ताकि वे इससे बच सकें और भारी चालान का सामना न करना पड़े। इस नए नियम के बारे में पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
बता दे कि उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में यातायात विभाग द्वारा एक नया नियम लागू किया गया है, जो राज्य के अन्य सभी क्षेत्रों में सबसे पहले जारी किया गया है। आरटीओ की ओर से जारी इस नए नियम के मुताबिक अब दो पहिया वाहन चलाने वाले लोगों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा इसमें कुछ और नए नियम भी शामिल किए गए हैं। अब दोपहिया वाहनों में पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। अगर पीछे बैठे व्यक्ति ने हेलमेट नहीं पहना है तो उस पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। सरकार ने इसका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं और उसके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जाएगी। इस अलर्ट से कानपुर वासियों को पता चल जाएगा और उस पर कार्रवाई भी होगी।
सड़क हादसों में 10.65 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में 6.44 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए यातायात विभाग का ताजा आंकड़ा सामने आया है, जिससे पता चलता है कि पीछे बैठने वालों की संख्या सबसे अधिक है। इसलिए ये नए नियम कानपुर में लागू किए गए हैं। ज्यादातर हादसे स्कूटी पर होते हैं और चाहे इलेक्ट्रिक स्कूटी हो या पेट्रोल स्कूटी, नए नियम सभी पर लागू होते हैं। कृपया इस नए नियम की जानकारी अन्य लोगों के साथ साझा करें।
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ बस डिपो परिसर में करीब आठ वर्ष पहले तैयार किया गया चालक…
फरीदाबाद के सेक्टर-45 और सेक्टर-46 को जोड़ने वाले रेलवे अंडरपास को आधुनिक रूप देने की…
फरीदाबाद में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने…
ग्रेटर फरीदाबाद से जुड़े सेक्टर-70 और इसके आसपास की सोसायटियों आगमन, रॉयल हेरिटेज सहित अन्य…
फरीदाबाद के सेक्टर-11 सी ब्लॉक में रहने वाले लोगों का दैनिक जीवन इन दिनों मुश्किलों…
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे रोड पर हर दिन जाम की स्थिति बनना अब आम बात हो…