HomeFaridabadरिवाजपुर कॉलोनी में छपा नोटिस, टूटेंगे 100 अवैध मकान

रिवाजपुर कॉलोनी में छपा नोटिस, टूटेंगे 100 अवैध मकान

Published on

गांव के राजस्व क्षेत्र में स्थित रिवाजपुर कॉलोनी के करीब 100 घरों को तोड़कर गांव रिवाजपुर में कूड़ाघर बनाया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम ने घरों पर नोटिस चस्पा कर दिया है। इसको लेकर पीड़ित शुक्रवार को निगम मुख्यालय पहुंचे और संयुक्त आयुक्त गौरव अंतिल से मिले। नगर निगम रिवाजपुर गांव में डस्टबिन बनाने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर ग्रामीण एक महीने से विरोध कर रहे हैं। दूसरी ओर कचरा घर के पास रिवाजपुर कॉलोनी के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों ने बताया कि कर्ज लेकर प्लॉट खरीदकर मकान बनाया था, अब इसे अवैध बताया जा रहा है। प्रवीण कुमार ने बताया कि वह कई वर्षों से कॉलोनी में मकान बनाकर रह रहा है।

100 अवैध मकान टूटेंगे

रिवाजपुर कॉलोनी में छपा नोटिस, टूटेंगे 100 अवैध मकान

आपको बता दे कि पहले कभी मकान गिराने का नोटिस नहीं मिला। उनका कहना है कि उन्हें दो दिन पहले ही जगह खाली करने को कह दिया गया है, नहीं तो नगर निगम मकान तोड़ देगा। लोगों का कहना है कि यह प्लॉट 15 लाख का है और इतनी ही राशि इसके निर्माण में खर्च की गई है। ऐसे में अचानक घर तोड़ने की बात हो रही है। लोगों ने बताया कि किसी के पास जमीन की रजिस्ट्री है तो किसी के पास जीपीए है। कॉलोनी में करीब 200 लोगों के प्लॉट हैं। इसमें 100 घर बने हैं।

लोगों को मुआवजा दे सरकार

रिवाजपुर कॉलोनी में छपा नोटिस, टूटेंगे 100 अवैध मकान

आपको बताते चले कि कॉलोनी में बिजली पानी की सुविधा उपलब्ध है, ऐसे में मकान को तोड़ना ठीक नहीं है। अगर सरकार को जमीन खाली करनी है तो उन्हें मुआवजा दें। मकान गिरने की आशंका से लोग नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गौरव अंतिल से मिले और अपनी बात रखी। इस पर संयुक्त आयुक्त ने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर जानकी ओझा, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, कुसुम व रविंद्र आदि मौजूद रहे।

Latest articles

दीवाली पर दियों की रोशनी से जगमगा उठेगा सूरजकुंड मेला, सांस्कृतिक समृद्धि का एहसास कराएगा

इस साल 3 नवंबर से 10 नवंबर तक लगने वाला सूरजकुंड दीपावली मेला देश...

हनीट्रैप मे फसांकर कारोबारी से हड़पे 2 करोड़ रुपए, दंपत्ति हुए गिरफ्तार

स्कूल में सहपाठी रही महिला ने अपने पति के साथ सेक्टर-14 में रहने वाले...

सेक्टर 78 के विधायक राजेश नागर ने दिए बिल्डर्स को निर्देश, कहां दूर कराओ सोसाइटीवासियों की समस्या

विधायक राजेश नागर रविवार को हैबिटेट सेक्टर-78 के रहवासियों की समस्याएं सुनने सोसायटी पहुंचे।...

यूपीएससी के बदले हुए एग्जाम पैटर्न से एस्पिरेंट्स को हुई समस्या, कहा पाठ्यक्रम के अनुरूप नहीं आया एग्जाम 

संघ लोक सेवा आयोग की रविवार को हुई प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) में जीएस और...

More like this