HomeFaridabadहनीट्रैप मे फसांकर कारोबारी से हड़पे 2 करोड़ रुपए, दंपत्ति हुए गिरफ्तार

हनीट्रैप मे फसांकर कारोबारी से हड़पे 2 करोड़ रुपए, दंपत्ति हुए गिरफ्तार

Published on

स्कूल में सहपाठी रही महिला ने अपने पति के साथ सेक्टर-14 में रहने वाले एक व्यवसायी को हनी ट्रैप में फंसाकर दो करोड़ रुपए हड़प लिए। इसके बाद अब पांच करोड़ रुपए की डिमांड की जा रही थी। रुपये नहीं देने पर शनिवार को उसने फैक्ट्री में घुसकर व्यवसायी के साथ मारपीट की। उसने कारोबारी को दिल्ली में रेप का केस दर्ज कराने की धमकी भी दी। व्यवसायी की शिकायत पर सेक्टर आठ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

 

हनीट्रैप में फंसाया

हनीट्रैप मे फसांकर कारोबारी से हड़पे 2 करोड़ रुपए, दंपत्ति हुए गिरफ्तार

बता दे कि पीड़ित व्यवसायी अपने परिवार के साथ सेक्टर-14 में रहता है। सेक्टर आठ थाना क्षेत्र में उसकी फैक्ट्री है। व्यवसायी ने पुलिस को बताया है कि वर्ष 2020 में उसकी फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती हुई। व्यापारी महिला से बात करने लगा। महिला ने अपना परिचय उसकी सहपाठी के रूप में दिया। व्यवसायी ने अपने स्कूल के दोस्तों से भी महिला के बारे में पूछताछ की। उसने यह भी स्वीकार किया कि वे एक साथ स्कूल में पढ़ते थे। शादी के बाद अब वह अपने पति के साथ नोएडा में रहती हैं। बातचीत के दौरान एक दिन महिला ने कारोबारी को नोएडा बुला लिया। वहां कारोबारी से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद व्यवसायी से धंधा करने की बात कहकर उससे 20 लाख रुपए ले लिए। कुछ दिन बाद महिला ने दिल्ली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर व्यवसायी से रंगदारी वसूलना शुरू कर दिया। महिला ने अपने पति के साथ मिलकर व्यवसायी से कई बार दो करोड़ रुपये हड़प लिए। मामला रफा-दफा करने के एवज में महिला व्यवसायी से पांच करोड़ रुपये की मांग करने लगी। इस बार व्यापारी ने और पैसे देने से मना कर दिया।

 

व्यापारी तनाव में था

हनीट्रैप मे फसांकर कारोबारी से हड़पे 2 करोड़ रुपए, दंपत्ति हुए गिरफ्तार

आपको बता दे कि व्यवसायी ने पुलिस को बताया है कि आरोपी व्हाट्सएप पर ही पैसे की मांग करता था। करीब तीन साल से उससे पैसे छीने जा रहे थे। स्थानीय कानून के चलते वह इस बारे में किसी को बता भी नहीं पा रहा था। इस प्रकरण को लेकर व्यवसायी तनाव में था। सेक्टर आठ थाना प्रभारी नवीन ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...