ये क्या हरियाणा रोडवेज ने बढ़ाया किराया, सवारियों को देने पड़ेंगे 5रूपए एक्स्ट्रा।

0
821
 ये क्या हरियाणा रोडवेज ने बढ़ाया किराया, सवारियों को देने पड़ेंगे 5रूपए एक्स्ट्रा।

हरियाणा में जींद से चंडीगढ़ तक का सफर करने वाले लोगों की अब जेब ढीली होगी। दरअसल भी होगा। शहर में ड्रेन नहर के टूटने के कारण बसों के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं मुख्यालय की टीम ने सर्वे किया तो पता चला कि पिहोवा से इस्माइलाबाद के बीच 3 किलोमीटर और बढ़ गया हैं।

ऐसे में किराए को राउंड फिगर किया गया तो महाप्रबंधक ने जींद चंडीगढ़ रूट के साथ-साथ नरवाना से चंडीगढ़ रोड पर चलने वाले बस के परिचालकों को पिहोवा से आगे जाने वाले यात्रियों से 5 रूपए ज्यादा किराया लेने का निर्देश दिया।

ये क्या हरियाणा रोडवेज ने बढ़ाया किराया, सवारियों को देने पड़ेंगे 5रूपए एक्स्ट्रा।

वही जींद से पिहोवा तक का किराया पहले की तरह 105 रूपए ही रहेगा। परंतु पिहोवा से अंबाला के यात्रियों का किराया 60 रूपए की जगह ₹65 होगा। वही पिहोवा से चंडीगढ़ के लिए 145 की जगह 150, अंबाला से कैथल के लिए 90 से 95 और कलाई से अंबाला के लिए 25 की जगह ₹130 दिए जाएंगे।

नवराना से चंडीगढ़ के लिए 220 की जगह ₹225, कैथल से चंडीगढ़ के लिए 160 की जगह ₹165,  जींद और नवराना से चंडीगढ़ के लिए जिन डिपो के साथ-साथ हरियाणा और अन्य प्रदेश के डिपो की 50 से ज्यादा बसें चलती हैं, वही जींद से चंडीगढ़ के लिए 235 की जगह ₹240 का किराया लिया जाएगा।

ये क्या हरियाणा रोडवेज ने बढ़ाया किराया, सवारियों को देने पड़ेंगे 5रूपए एक्स्ट्रा।

जींद से चंडीगढ़ के लिए बस कंडेला, नगुरा,  पेंगा, किठाना, कैथल, क्योंडक, पिहोवा, कसान, इस्माइलाबाद, अंबाला, बलदेवनगर डेराबस्सी जीकरपुर होते हुए चंडीगढ़ पहुंचती है। वहीं अब नरवाना से चंडीगढ़ जाने वाली बसें कलायत था और कैथल के रास्ते से पिहोवा अंबाला होते हुए चंडीगढ़ जाती है। दोनों ही रोड पर चंडीगढ़ से जाते समय पिहोवा तक पहले वाला किराया लिया जाएगा। वही पिहोवा  से आगे जाने पर बढ़ा हुआ ₹5 का किराया यात्री को देना ही पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here