HomeFaridabadबल्लमगढ़ में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, अब लोग जलभराव के...

बल्लमगढ़ में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, अब लोग जलभराव के बीच से निकलने के लिए है मजबूर, जाने पूरी खबर।

Published on

गांव साहुपुरा में दो पक्षों के बीच विवाद की वजह से लोगों को नालियों के जलभराव से होकर आना जाना पड़ रहा है। यह विवाद जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समक्ष भी उठाया जा चुका है।

अधिकारी को समस्या का समाधान करने के लिए निर्देश दिए थे, लेकिन यह अभी तक नहीं हुआ है। बल्लभगढ़ फतेहपुर बिल्लौच मार्ग गांव शाहपुरा से होकर निकलता है। इस मार्ग में रोजाना गांव सागरपुर, असावटी, प्रहलादपुर, माजरा, फतेहपुर, बिल्लौच, लडोली, ककड़ीपुर, नाई नगला, पन्हेरा, अटेरना, सदरपुर, गोपी खेड़ा ग्रामीणों का आवागमन होता है।

बल्लमगढ़ में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, अब लोग जलभराव के बीच से निकलने के लिए है मजबूर, जाने पूरी खबर।

गांव साहूपुरा में नाली निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्ष अपने घर के आगे से नाली नहीं निकालने देना चाहते थे। इसलिए गांव की नालियों का बल्लभगढ़ फतेहपुर बिल्लौच मार्ग पर जलभराव हो रहा है। इन गांवों में हजारों ग्रामीणों को रोजाना इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। दोपहिया चालकों के कपड़े खराब हो रहे हैं।

बता दे कि कई बार दोपहिया वाहन वालेचोटिल भी हो चुके हैं। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप संधू भी कई बार उपमंडल अधिकारी से सड़क पर जलभराव करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कह चुके हैं, लेकिन विभाग के उपमंडल अधिकारी ने भी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए।

बल्लमगढ़ में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, अब लोग जलभराव के बीच से निकलने के लिए है मजबूर, जाने पूरी खबर।

नालियों के जलभराव का मामला ग्रामीणों ने जिला परिवार एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समक्ष रखा था। सीएम ने नगर निगम के अधिकारियों को तुरंत पानी निकासी कराने के निर्देश दिए थे। यदि कोई व्यक्ति पानी काशी में किसी भी तरह की बाधा पैदा करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभी तक किसी भी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ओम दत्त का कहना है कि नालियों के पानी निकासी के लिए काम शुरू कर दिया गया है। लेकिन ग्रामीणों के बीच हो रहा विवाद सबसे बड़ी बाधा बन रहा है। पटवारी को लेकर जल्द ही यहां पर जमीन की पैमाइश कराई जाएगी।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this