Categories: Faridabad

फरीदाबाद के खुले नाले और गड्ढे दे रहे हैं हादसों को न्योता, लोग हो रहे हैं परेशान, जानें पूरी खबर।

शहर में खुले पड़े नाले और गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। लोग आए दिन इन मुसीबतों का सामना कर रहे हैं। खुले नाले के चलते आए दिन हादसे होते हुए भी नजर आ रहे हैं। मगर प्रशासन का ध्यान इस तरफ बिल्कुल भी नहीं है।

हादसा होने के बाद कुछ समय के लिए नाले के आसपास चारदीवारी कर दी जाती है। मगर फिर वही हाल हो जाता है। 6 नवंबर 2022 को एनआईटी में एयरपोर्ट रोड के पास खुले नाले में गिरकर 11 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। इस मामले के बाद नगर निगम ने नाले की चारदीवारी कराई और रोशनी का भी प्रबंध किया। मगर बाद में सब सामान्य हो गया।

शहर में सेक्टर 48 बड़खल चौक एनआईटी में कई जगहों पर नाले खुले पड़े हैं। साथ ही यहां पर गड्ढे भी है। नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह का कहना है कि जहां-जहां गड्ढे हैं, उन्हें भर दिया जाएगा। इस बारे में संबंधित जोन के कार्यकारी अभियंता से बात की जाएगी।

शहर में एनआईटी दो प्याली चौक सड़क किनारे नाले को पिछले काफी समय से यूं ही खुला छोड़ा गया है। प्रशासन को किसी हादसे का इंतजार है। वही बड़खल झील चौक पर सड़क किनारे गड्ढा खोदने के बाद उसमें आधी अधूरी मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है।

जिसके चलते किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना हो सकती है। वही सेक्टर 48 के सामने गांव बड़खल की कुम्हार वाली गली के किनारे भी नाला खुला पड़ा है जिससे इन नालों के खुले होने की वजह से लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago