HomeFaridabadफरीदाबाद के सेक्टर 12 में योग दिवस के कार्यक्रम में हरियाणा प्रभारी...

फरीदाबाद के सेक्टर 12 में योग दिवस के कार्यक्रम में हरियाणा प्रभारी बिपलब देव ने की शिरकत, जानें पूरी खबर।

Published on

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सेक्टर 12 में हुए कार्यक्रम में हरियाणा भाजपा प्रभारी बिपलब देव केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक नरेंद्र गुप्ता और जिले के आला अधिकारी शहर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। केंद्र मंत्री ने लोगों से योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने योग और योग दिवस का महत्व बताया।

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि देश ही नहीं विदेशों में भी योग दिवस की धूम मची हुई है। इस बार का योग दिवस कई मायनों में विलक्षण है। कहीं की महासागर माला योग भारतमाला योग सागर माला जैसे कार्यक्रम हो रहे हैं। आर्थिक से लेकर अंटार्टिका तक के क्षेत्र में योग का प्रदर्शन और प्रमुख मेरिडियन लाइन पर पड़ने वाले 40 से अधिक देशों में योगासन किए जा रहे हैं।

फरीदाबाद के सेक्टर 12 में योग दिवस के कार्यक्रम में हरियाणा प्रभारी बिपलब देव ने की शिरकत, जानें पूरी खबर।

कितने मंत्री ने बताया कि 2 लाख से ज्यादा गांवों में सामान्य सुविधा केंद्र के माध्यम से योग प्रदर्शन हो रहे हैं। पंचायतों में आंगनवाड़ी केंद्र में भी योगासन हो रहे हैं। जब हम योग के माध्यम से अपनी प्रति श्रद्धा ऊर्जा को जोड़ रहे हैं तो पूरी मानवता अपनी रंग बिरंगी मानवता के साथ हमारे साथ जोड़ते हैं। यह सरकारें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन निधि संगठन योग दिवस के कार्यक्रम में जोड़ रहे हैं।

फरीदाबाद के सेक्टर 12 में योग दिवस के कार्यक्रम में हरियाणा प्रभारी बिपलब देव ने की शिरकत, जानें पूरी खबर।

महासागर माला में हमारे रक्षा मंत्रालय के सहयोग से 9 देशों के समुद्र के भीतर और बंदरगाहों पर नौसेना योग प्रदर्शन कर रही है। बांग्लादेश, इंडोनेशिया, ओमान, थाईलैंड संयुक्त अरब अमीरात, अफ्रीका और श्रीलंका में योग प्रदर्शन हो रहे हैं। अपने देशों में पोर्ट जहाजरानी जल परिवहन मंत्रालय के सहयोग से योग सागरमाला के नाम से 11 बंदरगाहों पर आज योग दिवस मनाया जा रहा है।

फरीदाबाद के सेक्टर 12 में योग दिवस के कार्यक्रम में हरियाणा प्रभारी बिपलब देव ने की शिरकत, जानें पूरी खबर।

केंद्र मंत्री ने कहा कि आज के समय में भी हर समस्याओं का रामबाण इलाज योग ही है। यह बहुत खुशी की बात है कि बड़ी संख्या में योग विशेषज्ञ चिकित्सा, पेशेवर, वैज्ञानिक शोधकर्ता और छात्र इस राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं क्योंकि जो स्वास्थ्य दुनिया की जीवन शैली की ओर ले जाने की अपार क्षमता रखता है, इसलिए लोग योग से जुड़े और दूसरों को भी जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

योग शब्द का अर्थ है कि एकजुट होना जो आज विश्व में तेजी से भौतिक शक्ति बनता जा रहा है। आज की आधुनिक जीवन शैली ने स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौतियां खड़ी है और दुनिया भर में लोगों को कई बीमारियों का प्रमुख कारण बन गया है। अनुचित आहार की आदतें और निष्क्रिया जीवन में हमारे स्वास्थ्य और कार्य को प्रभावित करती है। मधुमेह अस्थमा, हृदय रोग, पाचन संबंधी रोग और कैंसर जैसी बीमारियां हो रही है।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this