मानसून की तैयारी में जुटा Faridabad का नगर निगम, बरसात में जनता को मिलेंगी थोड़ी राहत

मानसून का महीना आ चुका है ऐसे में लोगों को जलभराव की समस्या से थोड़ा सा निजात दिलाने के लिए फ़रीदाबाद नगर निगम पहले ही तैयारी में जुट गया है। दरअसल नगर निगम तारकोल से बनी हुई सड़कों को ठीक करने में लग गया है।

फिलहाल बीते बुधवार से नगर निगम ने तिकोना पार्क, NIT एक, डबुआ कॉलोनी, जनता कॉलोनी की तारकोल की सड़कों पर बने हुए गढ्ढों को मिट्टी से भर रहा हैं। यह काम JCB की सहायता से किया जा रहा हैं। बता दें कि स्मार्ट सिटी कि सड़कें पूरी तरह से जजर हो चुकी हैं, दो पहिया वाहन चालक इन सड़कों पर जान हथेली में लेकर वाहन चलाते हैं।

क्योंकि इन सड़कों पर उनका बहुत जल्दी ही बैलेंस बिगड़ता है, जिस वजह से वह दुर्घटना का शिकार हो जाते है। इस संबंध में नगर निगम के चीफ इंजीनियर बिजेंद्र कर्दम ने बताया है कि,”सड़कों के गढ्ढे भरने का काम शुरू कर दिया गया है। ताकि बरसात में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। मॉनसून खत्म होने के बाद नई सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा।”

इन जगहों पर टूटी है सड़क

चिमनी बाई धर्मशाला की रोड पूरी तरह से खराब है,इस सड़क से ही SGM नगर जाया जाता हैं। सेक्टर 16-17 की सड़क की स्थिति खराब है, इस सड़क से बाईपास और ओल्ड फरीदाबाद जाया जाता हैं। NIT डबुआ सब्जी मंडी की सड़क भी टूटी हुई है, इस सड़क से सैनिक कॉलोनी होते हुए गुरुग्राम जाते है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago