Faridabad में नई सड़क बनाने के नाम पर नगर निगम ने किया लाखों का घपला, यहां जानें पूरी ख़बर

फ़रीदाबाद नगर निगम के अधिकारी ठीक से काम तो पहले ही नहीं करते, अब उन्होंने घपला भी करना शुरू कर दिया है। दरअसल नगर निगम ने नई सड़क बनवाने के मामले में लाखों का घपला किया है। जिसकी जांच अब एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) कर रहा हैं।

बता दें कि कुछ समय पहले कागजी तौर पर वार्ड नंबर 6 की पर्वतीय कॉलोनी में 400 मीटर की सीमेंटेड सड़क बनी थीं। लेकिन इस सड़क को बनाने में नगर निगम ने कुछ गड़बड़ी की हैं। जिसकी जांच ACB कर रहा हैं।

ACB ने आगे की जांच के लिए नगर निगम के अधिकारियो से इस सड़क निर्माण कार्य से जुड़े दस्तावेज मांगे है, जिस वजह से अधिकारयों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। क्योंकि उनके पास इस निर्माण से जुड़े कोई भी दस्तावेज नहीं है।

खुद JE ने निगम कमिश्नर के सामने कहा है कि, उनके रिकॉर्ड से मेजरमेंट बुक गायब है। नगर निगम की इस लापरवाही की वजह से बड़े बड़े अधिकरी ACB की रडार पर आ सकते हैं। फिलहाल इस मामले की जांच करने के लिए ACB नगर निगम के 2 उच्च अधिकारियो के खिलाफ कार्यवाही करेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि, इस सड़क को बनाने के लिए 94.37 लाख का बजट था। कागजों में 1720 फीट की सड़क का निर्माण हुआ है, लेकिन असल में केवल 1388 फीट सड़क का ही निर्माण हुआ है। सूत्रों की मानें तो नगर निगम के अधिकारियो ने 50 लाख का घोटाला किया है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago