प्रशासन की कमी की वजह से Faridabad में मचा पानी के लिए हाहाकार, यहां जानें कैसे

आए दिन फरीदाबाद के प्रशासन की शिकायते आ रही हैं, लगता है फरीदाबाद शहर का प्रशासन ठीक तरह से काम करना भूल गया है। क्योंकि प्रशासन की कमी की वजह से ही शहर के लोग पिछले एक महीने से पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं।

एक तरफ़ जहां शहर के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नीलम चौक पर पीने के पानी की बर्बादी हो रहीं हैं। इतना ही नहीं सेक्टर 24 में भी सप्लाई की लाइन लीक होने की वज़ह से पानी पिछले एक महीने से सड़को पर बह रहा हैं। पानी की इस दिक्कत को लेकर लोगो ने कई बार नगर निगम से शिकायत भी की है, लेकिन उनकी इस शिकायत की अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई है।

बता दें कि बीते गुरुवार को SGM नगर की महिलाओ ने पानी की समस्या पर अपना रोष प्रकट करते हुए नगर निगम मुख्यालय में कमिश्नर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन भी किया था। इस प्रदर्शन में उन्होंने अपनी समस्या बताते हुए बताया था कि, “उनके ब्लॉक में पानी नहीं आता है। उन्हे पानी के टैंकर मंगवा कर काम चलाना पड़ता हैं। अपनी इस समस्या को खत्म करने के लिए वह स्थानीय विधायक से लेकर निगम के सभी अधिकारियो से गुहार लगा चुकी हैं। लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं हो रहा हैं।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago