Faridabad के सरकारी स्कूलों की हालत खराब, बिना पुस्तकों के कैसे पढ़ें छात्र

शिक्षा विभाग द्वारा किए गए छात्रों के उज्जवल भविष्य के सारे वादे झूठे होते हुए नज़र आ रहे हैं। क्योंकि Faridabad के सरकारी स्कूलों की हालत बहुत ही ख़राब है। यहां के स्कूलों में न तो छात्रों के बैठने के लिए क्लास रूम हैं और न ही किताबे। दरअसल नए सत्र को शुरू हुए तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन राजकीय प्राथमिक माडल संस्कृति विद्यालयों में अभी तक किताबे नहीं आई है।

ऐसे में छात्र अपनी पुरानी किताबों से ही पढ़ रहे हैं। चौथी क्लास के छात्रों को हरियाणा बोर्ड की किताबों से पढ़ाया जा रहा हैं। नए सत्र को शुरू हुए तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग के किसी भी अधिकारी को यह नहीं पता है कि किताबें कब तक और कैसे आएंगे। जानकारी के लिए बता दे कि, पिछले साल भी आधा सत्र खत्म होने के बाद किताबें आई थी।

बता दें कि फरीदाबाद शहर के राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय खेड़ीकला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेक्टर 18, एत्मादपुर, बाजरी, राज्य कन्या प्राथमिक विद्यालय पावटा NIT-5, राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय मच्छगर, ददसिया, भांकरी, सेहतपुर, नंगला गुजरान, बादशाहपुर, महावतपुर, भतौला और एनआईटी एक के विद्यालयों में अभी तक किताबें नहीं आई है ‌।

हरियाणा सरकार आए साल शिक्षा को लेकर नई नई योजनाएं लागू करती हैं, अध्यापकों को सम्मानित करती है। लेकिन इस बात पर ध्यान नहीं देती की छात्रों के पास न ही तो किताबें है, और न ही बैठने के लिए क्लास रूम।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago