HomeFaridabadअब इस अभियान के तहत आप भी दे सकते हैं प्रधानमंत्री को...

अब इस अभियान के तहत आप भी दे सकते हैं प्रधानमंत्री को टूटी सड़कों की जानकारी, यहां जानें कैसे

Published on

स्मार्ट सिटी की सड़कों की हालत बहुत ही ख़राब है, लाख शिकायतों के बाद भी प्रशासन इन सड़कों को ठीक नहीं करता है। ऐसे में इन टूटी सड़कों से छुटकारा पाने के लिए सैनिक कॉलोनी के लोगों ने एक उपाय निकाला है। दरअसल अब वह इन टूटी सड़कों की शिकायत सीधे प्रधानमंत्री से करेंगे।

अब इस अभियान के तहत आप भी दे सकते हैं प्रधानमंत्री को टूटी सड़कों की जानकारी, यहां जानें कैसे

जिसके लिए उन्होंने बीते गुरुवार से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर दी है। अगले सप्ताह वह अपनी इस शिकायत को PM कार्यालय में देंगे। इस बारे में RWA के प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि, “सीएम अनाउंसमेंट के तहत लगभग 17 करोड़ की लागत से 16 किलोमीटर की सड़क बनाने के निर्माण का कार्य साल 2019 में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक सीमा त्रिखा ने शुरू किया था। उन्होंने इन सड़कों का निर्माण करने का लक्ष्य 3 महीने निर्धारित किया था।लेकिन 3 साल बाद भी 30 फ़ीसदी काम तक पूरा नहीं हुआ है।”

अब इस अभियान के तहत आप भी दे सकते हैं प्रधानमंत्री को टूटी सड़कों की जानकारी, यहां जानें कैसे

जानकारी के लिए बता दीजिए सैनिक कॉलोनी F,G,A,B,C,D,E,H, और P ब्लॉक की सड़कें पहले बनाई जानी थीं। लेकिन निगम ने सड़क बनाने के नाम पर बस सड़क को खोद कर छोड़ दिया है। जिससे आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसी के साथ बता दें कि इस समय सैनिक कॉलोनी में 7000 से ज्यादा परिवार रहते हैं, ऐसे में इन टूटी हुई सड़कों से सफ़र करने में उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this