HomeFaridabadहरियाणा के 14 गांव के बाढ़ पीड़ित किसानों को नहीं देगी मुआवजा...

हरियाणा के 14 गांव के बाढ़ पीड़ित किसानों को नहीं देगी मुआवजा सरकार, ये है इसके पीछे की वजह

Published on

इन दिनों हरियाणा राज्य के लगभग सभी इलाकों में बाढ़ आई हुई है। इस बाढ़ का पानी अबकी बार न सिर्फ रिहायशी इलाकों में घुसा बल्कि खेतों में भी घुसा हैं। जिस वजह से किसानों का काफ़ी नुकसान हुआ है। ऐसे में किसानों को इस नुकसान से राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के ऐलान किया है।

हरियाणा के 14 गांव के बाढ़ पीड़ित किसानों को नहीं देगी मुआवजा सरकार, ये है इसके पीछे की वजह

लेकिन प्रदेश सरकार फरीदाबाद जिले के 14 गांव के किसानों को मुआवजा नहीं देगी। इसके पीछे की वजह है कि किसानों की 4803 एकड़ जमीन यमुना के दूसरी ओर हैं, यानी की इन खेतों की जमीन उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा से लगती हैं। ऐसे में इन जमीनों का राजस्व रिकार्ड भी उत्तर प्रदेश की सरकार के पास हैं। बता दें कि इन 14 गांव में चांदपुर, बेला, घुड़ासन, इमामुछीनपुर, मंझावली, अकबरपुर, शाहजहांपुर, फैजपुर, साहुपुरा, दूल्हेपुर, मोठूका, छायंसा आदि गांव शामिल है।

हरियाणा के 14 गांव के बाढ़ पीड़ित किसानों को नहीं देगी मुआवजा सरकार, ये है इसके पीछे की वजह

इन गावों के किसान यमुना नदी को पार करके खेती करते हैं। इसलिए 48 साल बाद भी हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा का विवाद वैसा का वैसा ही है। हर साल फसल की कटाई के दौरान किसानों मे सीमा को लेकर विवाद होता है।

इस पर SDM त्रिलोक चंद का कहना है कि, “जिन किसानों का फ़रीदाबाद मे राजस्व रिकार्ड हैं। सरकार उन्हीं को मुआवजा राशि देगी।”जानकारी के लिए बता दें कि सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों को 15 हज़ार रुपए प्रति एकड़ का मुआवजा देगी।

Latest articles

पंजाबी समाज को मिले राजनीति में उसका वाजिब हक़ : भारत अशोक अरोड़ा

पंजाबी समाज के राजनीति में योगदान और उचित महत्व ना दिये जाने से नाराज़...

“नशा मुक्त भारत पखवाडा” के अन्तर्गत फरीदाबाद पुलिस कर रही सराहनीय कार्य, नशा तस्करों की धरपकड़ के साथ-साथ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेश, पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में फरीदाबाद...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अन्तर्गत अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने 532 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अंतर्गत नशे पर प्रहार करते हुए 520 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा DLF की टीम ने किया...

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्ग दर्शन में...

More like this