HomeFaridabadलिपिकों की हड़ताल से फरीदाबाद की जनता हुई परेशान, यहां जाने कैसे

लिपिकों की हड़ताल से फरीदाबाद की जनता हुई परेशान, यहां जाने कैसे

Published on

आज के समय में यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी को सरकार से अपनी बात मनमानी हो तो उसके लिए इन्होंने एक अनोखा तरीका ढूंढ रखा है। यह तरीका है हड़ताल का, यह लोग अपनी बात मनवाने के लिए हड़ताल तो शुरू कर देते हैं। लेकिन शायद भूल जाते हैं कि इनकी हड़ताल की वजह से आम जनता को कितनी परेशानियों से गुजरना पड़ता है।

लिपिकों की हड़ताल से फरीदाबाद की जनता हुई परेशान, यहां जाने कैसे

दरअसल इन दिनों फरीदाबाद की तहसीलों में लिपिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है। जिस वजह से यहां पर पिछले 21 दिनों से रजिस्ट्री होना, ड्राइविंग लाइसेंस बनना और रिहायशी प्रमाण पत्र बनना पूरी तरह से बंद हो गया हैं। अब ऐसे में जनता अपने काम कराने के लिए इधर-उधर परेशान घूम रही है।

लिपिकों की हड़ताल से फरीदाबाद की जनता हुई परेशान, यहां जाने कैसे

बता दे कि प्रशासन ने लिपिकों की हडताल के बाद रजिस्ट्री शुरू करने की एक योजना बनाई थी, लेकिन वह योजना पूरी तरह से विफल हो गई। क्योंकि प्रशासन ने रजिस्ट्री करने के लिए हरियाणा रोडवेज सहित अन्य पटवारियों को ड्यूटी पर लगाया था। जिस पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने तर्क दिया कि दूसरे विभागों के कर्मचारी सही प्रकार से यह काम नहीं कर पाएंगे।

अगर उनसे रजिस्ट्री करते वक्त किसी भी तरह की कोई चूक होती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। लिपिकों की हड़ताल के बाद से तहसीलों का आलम यह है कि सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार दिनभर खाली बैठे रहते हैं। और जनता परेशान होकर इधर-उधर भटकती रहती है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this