एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूलों के पुनर्निर्माण एवं नवीनीकरण पर 25 करोड़ खर्च होंगे-विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा के विधायक श्री नीरज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआईटी विधानसभा के लगभग 16 सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत को देखते हुए उनके पुनर्निर्माण एवं नवीनीकरण के लिए लगभग 25 करोड़ रूपए मंजूर हुए हैं।

विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि एनआईटी विधानसभा के स्कूलो की मांगा को लेकर दिनंाक 16 अगस्त 2022 को चण्डीगढ मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव से मिले थे उनके द्धारा सभी स्कूलों की मांगो को शिक्षा मंत्री जी को भेज दिया गया था। उसके बाद मै निरंतर इन फाईलो को पास करवाने के लिए मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, निदेशक शिक्षा विभाग से लगातार मिलता रहा।

विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि इसके उपरांत सभी फाईलो को पास कर दिया गया है, जिसमें स्कूल की नई बिल्डिगं बनाने के लिए गावमेंट स्कूल गांव धौज के लिए 48919739, गांव सारन के स्कूल के लिए 48919739 एंव गांव मांगर के स्कूल के लिए 60 लाख रू के बजट को स्वीकृती मिली है। विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि सेंट्रल स्कूलों की तर्ज पर इनकी बिल्डिंगों को बनाया जायेगा और उसी प्रकार का माहोल यहां पर बच्चों को मिलेगा।

इसके अतिरिक्त वर्ष 2022-23 में गांव फतेहपुरतगा, गांव झाडसैतली, गांव गोछि, सैक्टर-55, गांव मांगर, गांव नंगला गुजरान, गांव टीकरी खेडा के लिए लगभग 3 करोड रू पहले की जारी हो चुके। पहले चरण में इन स्कूलों में नवीनीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य किए जाएंगे।

विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि गांव पांवट के स्कूल में 8 कमरो के लिए, जीएसएस खोरी जमालपुर में 12 कमरो के लिए, जीएमएस खोरी जमालपुर स्कूल के 14 कमरो, जीएमएस टीकरी खेडा स्कूल के 9 कमरो, जीपीएस टीकरीखेडा के लिए 5 कमरो, जीएमएस सिरोही स्कूल के 8 कमरो, जीपीएस आलमपुर के 14 कमरो, जीपीएस गजीपुर के 8 कमरो, जीपीएस कोट के 2 कमरो का प्रस्ताव निदेशक शिक्षा विभाग चण्डीगढ को भेजा हुआ है जिसकी लागत लगभग 12 करोड रू है जल्द ही राशि स्वीकृति के उपरांत इन स्कूलों में कमरो का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago