Uncategorized

दिल्ली AIIMS में आज से शुरू हो रहा है पहले स्वदेशी टीके का ट्रायल

भारत में कोरोना का केस दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। वैक्सीन कब तक आएगा इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसी स्थिति में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) एक अच्छी खबर आई है, जहां देश में बनने के पहले स्वदेशी वैक्सीन का ट्रायल आज से शुरू हो रहा है। जिससे करोड़ों लोगों को सीधा फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस टीके की ट्रायल की इजाजत शनिवार को हुई अचार समिति की बैठक में लिया गया। इससे पहले 3 जून को हुई बैठक में कुछ आपत्ति और संकाय सामने आई थी,जिसे इस बैठक में दूर कर लिया गया है

hands with latex gloves holding a globe with a face mask
Photo by Anna Shvets on Pexels.com

इसका ट्रायल आज से एम्स में शुरू हो जाएगा। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारत बायोटेक लिमिटेड ने (ICMR) के साथ मिलकर कोरोना का टीका तैयार किया है।

AIIMS सहित 12 संस्थानों में किया जाएगा ट्रायल

इस टीके का ट्रायल भारत के 12 संस्थानों में किया जाएगा। जिसमें से दिल्ली एम्स में 100 लोगों पर ट्रायल किया जाएगा तथा बाकी के 11 संस्थानों में 275 लोगों पर ट्रायल किया जाएगा।

एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर और रजिस्ट्रार के प्रमुख शोधकर्ता डॉ संजय राय ने कहा है कि, आचार समिति से हमें मंजूरी मिल गई है, तथा अगले हफ्ते ट्रायल के लिए लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, और उसके बाद उन पर ट्रायल होगा।

अचार समिति ने पहली बैठक में नहीं दी थी मंजूरी

ICMR ने 3 जुलाई को AIIMS सहित भारत संस्थानों को इस टीके का ट्रायल शुरू करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद कुछ संस्थानों ने ट्रायल शुरू कर दिया था, लेकिन एम्स में यह मामला आचार समिति के आपत्तियों के कारण फंस गया था।

आचार समिति में कुल 16 सदस्य होते हैं, जो क्लिनिकल ट्रायल के लिए संस्थानों को मंजूरी देते हैं। किसी भी क्लिनिकल ट्रायल के लिए आचार समिति से स्वीकृति लेना अनिवार्य है, जो समीक्षा करने के बाद ट्रायल को मंजूरी देती है। इस समिति की पहली बैठक 3 जुलाई को हुई थी।

पहले बैठक में ट्रायल के प्रोटोकॉल में बदलाव का किया था सिफारिश

अचार समिति के सदस्य ने 3 जुलाई को हुई पहले बैठक में ट्रायल में कुछ बदलाव करने की सिफारिश की थी, ताकि इसके परिणाम ज्यादा कारगर और सटीक हो। इसके बाद टीका विकसित करने वाली कंपनी में ट्रायल से संबंधित प्रोटोकॉल जारी किया था।

शुक्रवार को समिति ने फिर से बैठक कर इस पर चर्चा की जिसमें कुछ सदस्यों ने इस पर फिर से आपत्ति जारी की, शनिवार को AIIMS ने इन आपत्तियों का निवारण करते हुए, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए फिर से बैठक की तथा इसके बाद इस टीके की ट्रायल की मंजूरी मिल गई।

आप भी रेजिस्ट्रेशन कर सकते है ट्रायल के लिए

डॉक्टर संजय राय ने कहा है की, इस टीके के ट्रायल के लिए स्वस्थ लोगों का चयन किया जाएगा, जो कोरोना वायरस से संक्रमित ना हुए हो। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर जारी किया गया है, जो है- 7428847499 इस नंबर पर फोन कर कर इच्छुक व्यक्ति ट्रायल के लिए सहमति दे सकते हैं।

जिसके बाद उनकी सभी जांच की जाएगी, और स्वस्थ पाए जाने पर उन पर टीके का ट्रायल किया जाएगा। इस टीके के ट्रायल के लिए व्यक्ति की उम्र 18 से 55 साल होनी चाहिए।

Written by – Ankit Kunwar

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago