फरीदाबाद: डीएनडी एक्सप्रेस-वे 8 लेन का एक लम्बा एक्सप्रेस वे है जो दिल्ली को सीधा नोएडा से जोड़ता है। यह पश्चिम की तरफ महारानी बाग और निज़ामुद्दीन को नोएडा से जोड़ता है और यमुना नदी के पूर्वी हिस्से में मयूर विहार को।
यह एक्सप्रेसवे दिल्ली और फरीदाबाद की सीमा में टोल टैक्स मुक्त होगा। इसका मतलब है कि वाहन चालकों को इस रोड पर टोल टैक्स देने की जरूरत नहीं है। इससे दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद आने-जाने वाले लोगों को अच्छा खासा फायदा होगा।

फरीदाबाद से होकर जाने वाले कई एक्सप्रेस वे के कारण लोगों को बार-बार कई तरह के अलग-अलग टोल टैक्स देने पड़ते हैं। फरीदाबाद में दिल्ली-आगरा-19 पर बदरपुर बॉर्डर वाले पुल से दिल्ली आने-जाने के लिए लोगों को टोल टैक्स चुकाना होता है। गुरुग्राम फरीदाबाद आने जाने वाले लोगों को भी टोल टैक्स भरना पड़ता है। इसके बाद वाहन चालकों को बल्लभगढ़-सोहना सड़क पर टोल टैक्स की मार झेलनी पढ़ती है।
इसके साथ साथ केजीपी यानी कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस वे से गुजरने के लिए लोगों को टोल टैक्स देना पड़ता है। फरीदाबाद से होडल जाने के लिए भी हाईवे पर टोल टैक्स देना पड़ रहा है। लेकिन इस डीएनडी एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद वाहन चालकों को कई सड़कों पर विभिन्न तरह के टोल टैक्स देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इससे डीएनडी एक्सप्रेसवे का टेंडर मुख्य रूप से 3 जुलाई से शुरू हो चुका है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि। यह एक्सप्रेस वे डीएनडी फ्लाईओवर के पास महारानी बाग से कालिंदीकुंज से नहर किनारे होते हुए फरीदाबाद को जोड़ेगा। दिल्ली में एक्सप्रेसवे एलिवेटेड होगा। इसकी कुल लंबाई 59 किलोमीटर होगी।
फरीदाबाद के सेक्टर 37 के गुरुग्राम-आगरा नहर पर छह लेन का पुल बनाकर बाईपास से जोड़ा जाएगा। फिर इस बाईपास को कैल गांव तक एक्सटेंड करके12 लेन का एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा और आखिर में सीधा केएमपी एक्सप्रेस-वे और वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस में जा मिलेगा
Written by-Vikas Singh
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…