Categories: PoliticsTrending

रेडक्रास सोसायटी ने तिगांव विधायक राजेश नागर के साथ मिलकर गांव भतौला में फेस मास्क वितरित किए ।

देश में लागू लाकडाउन के दूसरे दौर में शुक्रवार
को जिला रेडक्रास सोसायटी ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश नागर के साथ मिलकर जिले के गांव भतौला में फेस मास्क वितरित कर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया।


इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि केंदz व राज्य सरकार गरीब व जरूरतमंद लोगों को भोजन के साथ-साथ आर्थिक मदद देने को पूरी तरह प्रयासरत
है और किसी को भी कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश में जारी लाकडाउन में लोगों को घरों में ही रहना चाहिए तथा फेस मास्क का उपयोग करें और सरकार द्वारा दी गई हिदायतों
के अनुसार कोरोना वायरस से बचने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करें।

घर में साफ-सफाई रखें और हाथों को बार-बार साबुन से अच्छी तरह धोते रहें और अपनी इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए पोष्टिक आहार का सेवन करें। इस मौके पर जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार ने कहा कि
रेडक्रास सोसायटी जिलावासियों को हर तरह की सेवाएं दे रही है। उनकी संस्था जिला उपायुक्त के दिशा-निर्देश अनुसार सुबह-शाम गरीब व जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ सैनेटाइजर व फेस मास्क उपलब्ध करा रही है तथा इसके अलावा सूखा राशन भी बांटा जा रहा है।


इस मौके पर जिला रेडक्रास सोसायटी के सहायक पुरुषोत्तम सैनी, देशराज गौतम व वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago