इस वजह के चलते एक बार फिर हुए फरीदाबाद के किसान परेशान, सरकार है उनकी इस परेशानी की वजह

किसान किसी भी देश का अन्नदाता होता है, वह देश की जनता का पेट भरता है। इसलिए देश का किसान कभी दुखी नहीं होना चाहिए, लेकिन शहर के किसानों की बात ही कुछ और है उन पर दिन कोई न कोई आफ़त आती रहती हैं। जैसे पहले बाढ़ ने उनकी फ़सल बर्बाद कर दी, फिर बेसहारा पशुओं ने उनकी फ़सल बर्बाद कर दी और अब सरकार किसानों को उनकी पुरानी फ़सल के पैसे नहीं दे रही हैं।

दरअसल तीन महीने पहले हरियाणा भंडारण निगम ने शहर के किसानों से गेहूं की फसल खरीदी थी। लेकिन अभी तक एचडब्ल्यूसी ने किसानों की लाखों रुपए की राशि का भुगतान नहीं किया है। जिस वजह से किसान अपनी राशि लेने के लिए रोजाना किसी न किसी अधिकरी या बैंक के चक्कर काटते हैं। पैसे न मिलने की वजह से किसान दुःखी हो गए हैं।

इस पर हरियाणा भंडारण निगम के प्रबंधक मनोज पाराशर ने बताया कि,”बल्लभगढ़ मंडी के किसानों के खातों और ई पोर्टल पर पंजीकरण मे गलतियां मिली थीं। जिस वजह से उनकी राशि उन तक नहीं पहुंच पाई है। अब उनकी इस गलतियों को दूर करने के लिए अधिकारियो और बैंक कर्मचारियों से बात की गई हैं। जैसे ही उनकी यह गलतियां ठीक हो जाएगी, वैसे ही उनकी राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।”

जानकारी के लिए बता दें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और हरियाणा भंडारण निगम ने 10 अप्रैल को बल्लभगढ़ अनाज मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू की थीं। और 30 अप्रैल तक मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद चली थीं।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago