
फरीदाबाद शहर प्रदेश का औद्योगिक नगर है, जिस वजह से यहां पर कई सारी फैक्ट्रियां और कारखाने है। इसलिए यहां पर प्रदूषण ज्यादा रहता हैं। ऐसे में शहर के प्रदूषण को कम करने और शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने एक योजना बनाई है। अपनी इस योजना के तहत हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट शहर के 7 सरकारी कॉलेजों में छोटे जंगल बनाएगा।
इन जंगलों को बनाने के लिए डिपार्टमेंट ने सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपल को निर्देश दिए हैं, कि वह इन जंगलों को बनाने के लिए जगह चिह्नित करके जल्द रिर्पोट उपलब्ध कराए। बता दें कि इन छोटे जंगलों में प्रति वर्ग मीटर की जगह में अलग अलग प्रजातियों और अलग अलग ऊंचाई के तीन से पांच पौधे लगाए जाएंगे। इन जंगलों में मियावकी पद्धति से पौधे लगाए जाएंगे।
इस पर सेक्टर 16A में स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरु राजकीय कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ रुचिरा ने बताया कि, “डिपार्टमेंट ने कॉलेज में छोटे जंगल बनाने के लिए निर्देश दिए हैं, डिपार्टमेंट ने इन जंगलों को बनाने के लिए सारी तैयारियां कर ली है। अब उनके निर्देश के अनुसार ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।”
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…