HomeFaridabadफरीदाबाद के अधिकारियों की लापरवाही आम जनता पर पड़ रही है भारी,...

फरीदाबाद के अधिकारियों की लापरवाही आम जनता पर पड़ रही है भारी, मंजूरी मिलने के बाद भी नहीं हो रहा है काम

Published on

फरीदाबाद के अधिकारियों की लापरवाही किसी से छुपी नहीं है। अधिकारियों की यह लापरवाही आए दिन आम जनता पर भारी पड़ती जा रही है। दरअसल उनकी इस लापरवाही की वजह से शहर में काम आधे अधूरे पड़े हैं।

फरीदाबाद के अधिकारियों की लापरवाही आम जनता पर पड़ रही है भारी, मंजूरी मिलने के बाद भी नहीं हो रहा है काम

फरीदाबाद-तिगांव को जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा करके 4 लेन का बनाए जाना था, जिसके लिए सरकार ने कई महीनो पहले 20 करोड़ का बजट भी पास कर दिया था। लेकिन आलम यह है कि अधिकारियों की लेट लतीफी की वजह से सड़क का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। उनसे जब इस बारे में पूछा जाता है तो वह बारिश का बहाना बना देते हैं, लेकिन अब तो कई दिनों से बारिश भी नहीं हो रही है।

फरीदाबाद के अधिकारियों की लापरवाही आम जनता पर पड़ रही है भारी, मंजूरी मिलने के बाद भी नहीं हो रहा है काम

इसी के साथ बता दें कि इस सड़क को विधायक राजेश नागर की मांग पर चार लाइन का बनाया जा रहा है। क्योंकि सड़क की हालत बेहद खराब है, जिस वजह से वाहनों को आवाजाही में दिक्कत होती है। रात के समय मे इस सड़क पर से गुजरना मौत को न्योता देना है, क्योंकि यहां पर अंधेरा रहता है। जिस वजह से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।

इस पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप संधू का कहना है कि,”सड़क निर्माण से पहले पेड़ों की कटाई का काम पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों को भी शिफ्ट किया जाएगा।फिलहाल श्रमिकों की कमी है जिस वजह से काम नहीं हो पा रहा है, जैसे ही श्रमिक आ जाएंगे वैसे ही काम तेजी से शुरू हो जाएगा।”

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this