HomeUncategorizedफरीदाबाद के इन क्षेत्रों की जनता पानी की सप्लाई से तंग, CM...

फरीदाबाद के इन क्षेत्रों की जनता पानी की सप्लाई से तंग, CM से शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा है समाधान

Published on

बीते कुछ महीनों से शहर के अलग अलग क्षेत्रों में पीने के पानी की आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं की जा रही हैं, वहीं अब शहर के कुछ क्षेत्रों में सीवर का गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा हैं। लोगो ने इस बात की जानकारी नगर निगम के साथ साथ CM विंडो की मदद से CM को भी दी है। लेकिन अभी तक उनकी इस समस्या का कोई भी समाधान नहीं हुआ है।

फरीदाबाद के इन क्षेत्रों की जनता पानी की सप्लाई से तंग, CM से शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा है समाधान

इतना ही नहीं पानी की इस समस्या का मुद्दा 25 जून को हुई ग्रीवेंस कमेटी में भी उठा था। लेकिन उसका कोई फ़ायदा होता हुआ नज़र नहीं आ रहा हैं। इस दूषित पानी को लेकर यहां के लोगों का कहना है कि कई जगहों पर सीवर की लाइन टूटी हुई है, जिस वजह से सीवर का गंदा पानी पेयजल की लाइनों में मिल जाता हैं। बता दें कि संजय कालोनी, सेक्टर 23, जवाहर कालोनी, सेक्टर 8, नंगला एनक्लेव, प्रेस कालोनी में सीवर के गंदे पानी की सप्लाई हो रहीं हैं।

फरीदाबाद के इन क्षेत्रों की जनता पानी की सप्लाई से तंग, CM से शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा है समाधान

इस पर अधीक्षण अभियंता ओमबीर सिंह का कहना है कि,”कई जगह लोगों ने अवैध रूप से पानी के कनेक्शन लिए हुए हैं। इसके चलते कई बार पाइप लाइने टूट जाती है। वर्षा के दिनों में भी कई लाइनों से दूषित पानी की आपूर्ति हो जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग सीवर के पानी का कनेक्शन वैध कराएं। निजी प्लंबर से कनेक्शन न लें। हमारे पास जिस क्षेत्र से दूषित पानी की शिकायत आती है।उसे दूर किया जाता है।”

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this