HomeFaridabadफरीदाबाद वासियों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए नई निगमायुक्त ने...

फरीदाबाद वासियों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए नई निगमायुक्त ने शुरू की ये अनूठी पहल, यहां जानें क्या हैं वो पहल

Published on

शहर की जनता को टूटी सड़कों, बिजली कटौती, जलभराव, सीवर जाम, पीने के पानी की किल्लत जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए शहर की नई निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास ने एक अनूठी पहल शुरू की हैं। अपनी अनूठी पहल के तहत उन्होंने नगर निगम मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है, साथ ही इसके लिए एक कर्मचारी भी नियुक्त किया है।

फरीदाबाद वासियों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए नई निगमायुक्त ने शुरू की ये अनूठी पहल, यहां जानें क्या हैं वो पहल

बता दें कि यदि किसी भी व्यक्ति को शहर की किसी भी समस्या से निजात चाहिए तो वह नियंत्रण कक्ष के Toll Free नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकता हैं। ये Toll Free नंबर हैं -0129-2418224 और 2415549। जानकारी के लिए बता दें कि शहर की नई निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास ने अपना कार्यभार संभालते ही जनता की सेवा करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने जनता की समास्याओं के समाधान के लिए कई शाखाओं के अधिकारियों से भी बात चीत की है। साथ ही उनसे शहर के विकास कार्यों और स्वच्छता अभियान का फीडबैक भी लिया है।

फरीदाबाद वासियों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए नई निगमायुक्त ने शुरू की ये अनूठी पहल, यहां जानें क्या हैं वो पहल

शहर की सभी समस्याओं पर निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास का कहना है कि,”फिलहाल उनके सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन वह RWA के साथ मिलकर शहर को संवारेंगी। वह जलभराव, सीवर जाम, पानी के पानी की किल्लत और जर्जर सड़कों की दशा सुधारने पर ज्यादा ध्यान देंगी। अभी वह अधिकारियों से शहर के बड़े मुद्दे जान रही हैं। धीरे-धीरे ही सारी स्थिति को बेहतर किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में जलभराव है, वहां कार्य योजना तैयार करके समाधान किया जाएगा।”

Latest articles

हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, लगेगी सरकारी नौकरी?

हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए निकलेंगे विभिन्न पदों पर भर्ती बता दें प्रदेश में...

हरियाणा के मुख्यमंत्री का महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान, होगा ये बड़ा बदलाव

हरियाणा में महिलाओं को लेकर के मुख्यमंत्री नायक सैनी ने एक बहुत ही अहम...

हरियाणा सरकार देगी इन खिलाड़ियों को 51 हजार रूपये की सम्मान राशि

हरियाणा के खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार 51 हज़ार रूपये की सम्मान राशि देने जा...

फरीदाबाद में बीके अस्पताल की फॉल सीलिंग गिरी युवक के सिर, फिर जो हुआ….

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में कई दीवारें जर्जर स्थिति में है जिसे मरम्मत करना...

More like this