रक्षाबंधन के अवसर पर फरीदाबाद डिपो ने शुरू की नई पहल, हजारों महिलाओं को मिलेगा लाभ

रक्षाबंधन का त्यौहार महिलाओं के लिए बेहद ही ज्यादा खास होता है, इस दिन वह अपने भाई को राखी बांध कर उनसे अपनी रक्षा की कामना करती हैं। ऐसे में जो भी महिलाएं अपने भाई के घर जाने के लिए रोड़वेज बस का इस्तेमाल करती हैं ये ख़बर उनके लिए बेहद ही खास है।

क्योंकि रोड़वेज ने अपनी सभी बहनों और उनके 15 साल तक के बच्चों को रक्षाबंधन का तोहफ़ा देते हुए एक दिन के लिए रोड़वेज बस सेवा बिल्कुल फ्री कर दी है। बता दें कि ये Free बस सेवा केवल प्रदेश के लिए ही है, यदि आप किसी दूसरे राज्य में जाते हैं तो आपको उसका किराया देना पड़ेगा।

Free बस सेवा 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 30 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक रहेगी। इसी के साथ बता दें कि ये Free बस सेवा केवल साधारण बसों के लिए हैं, AC बसों के लिए नही है। Free बस सेवा के लिए 110 बसे ऑन रुट रहेंगी। इन बसों के सबसे ज्यादा चक्कर गुडगांव, सोहना, आगरा, अलीगढ़ और दिल्ली रूट के लिए रहेंगे।

महिलाओ को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन विभाग ने रोडवेज के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि, वह मुख्य रूट पर हर 10 से 15 मिनट में बस की सर्विस का संचालन करते रहे। इस पर हरियाणा राज्य परिवहन फरीदाबाद के डिपो महाप्रबंधक लेखराज का कहना है कि, “रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा, फरीदाबाद डिपो से सभी रूट पर बसों को समय सारणी के अनुसार चलाया जाएगा ‌ बहनों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago