Faridabad के इस अधूरे ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू, शहरवासियो को मिलेगा फ़ायदा

साल 2019 में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शहर के जिस ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया था, अब सितंबर के महीने से उसका काम दुबारा शुरू होगा। यह ऑडिटोरियम बल्लभगढ़ में हैं, इसके बन जाने के बाद से शहरवासियो को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए शहर के बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

बता दें कि इस ऑडिटोरियम का काम पिछले कई सालों से रुका हुआ है, हालाकि इस ऑडिटोरियम की बिल्डिंग का ढांचा तैयार हैं। लेकिन अभी तक इसमें बैठने की व्यवस्था, फिनिशिंग, पार्किंग व्यवस्था और इलेक्ट्रिकल काम नहीं हुआ है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो का दावा है कि वह इस ऑडिटोरियम के काम को आने वाले 6 महीनों में पूरा कर लेंगे। वैसे अब तक इस ऑडिटोरियम पर 7 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि विभाग ने इस ऑडिटोरियम के सिविल, इलेक्ट्रिकल और साज सज्जा के काम के लिए जुलाई के महीने में टेंडर लगाया था, लेकिन इस टेंडर को अब जाकर खोला गया है। जिसके बाद एक निजी कंपनी को काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

इस पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि,”ऑडिटोरियम का काम सितंबर से शुरू हो जाएगा, इसके बनने के बाद से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक, धार्मिक सहित अन्य प्रकार के आयोजनों के लिए दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago