बारिश के पानी के साथ बही Faridabad के इस क्षेत्र की सड़क, अब शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही है मरम्मत

इस बार के मानसून में शहरवासियों की आफत और ज्यादा बढ़ा दी है। पहले तो मानसून से बाढ़ आई, फिर फसलों की बर्बादी हुई और अब तिगांव से मंझावली जाने वाली करीब 8 किलोमीटर तक की सड़क उखड़ गई है। बता दे कि यह सड़क सिर्फ़ बारिश की वजह से ही नहीं उखड़ी है, बल्कि PWD के अधिकारियों की लापरवाही से भी उखड़ी हैं।

अब आलम यह है कि इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें जलभराव रहता है। जिस वजह से वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी होती है। क्योंकि इसी रोड़ से रोजाना हजारों लोग ऑफिस और सैकड़ो बच्चे स्कूल कॉलेज आते जाते हैं। साथ ही इसी रोड से 6 सिटी और रोडवेज की बस से चलती है, लेकिन सिटी बसें लो फ्लोर होने की वजह से आए दिन खराब हो जाती है, जिस वजह से यात्रियों को आने जाने में देरी हो जाती है।

बता दें कि यह समस्या यहां पर आज से नहीं है बल्कि पिछले कई महीनों से हैं, लेकिन PWD के अधिकारियो को सूचना देने के बाद भी इस सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है। इस पर PWD के SDO प्रकाश लाल का कहना है कि, “इस रोड के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है, टेंडर जारी होने के बाद इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago