हरियाणा के 1.4 लाख कर्मचारियों के लिए आशा की किरण,पुरानी पेंशन योजना की बहाली

हरियाणा के 1.4 लाख कर्मचारियों के लिए आशा की एक किरण जग चुकी है। जिन सरकारी कर्मचारियों ने सर्विस जनवरी 1, 2006 के बाद जॉइन करि है, उन सभ के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली हो चुकी है।

बीजेपी- जेजेपी सरकार ने सर्व कर्मचारी संघ के दबाव मे आकर विभन सरकारी विभागों से इस पेंशन के वित्तिय परिणाम की विस्तृत जानकारी मांगी है।

हरियाणा के 1.4 लाख कर्मचारियों के लिए आशा की किरण,पुरानी पेंशन योजना की बहाली

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव के कार्यालय ने एसकेएस द्वारा भेजे गए “मसौदा प्रस्ताव” पर विभागों से रिपोर्ट मांगी थी। यह प्रस्ताव सरकार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ट्रेड यूनियंस के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद भेजा गया था।

एसकेएस अध्यक्ष, सुनील लांबा ने कहा है कि संघ ने यह ‘मसौदा प्रस्ताव’ पुरानी पेंशन स्कीम के आधार पर राज्य सरकार को पिछले महीने भेजा था। प्रस्ताव भेजने के बाद सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम पर विचार करना शुरू कर दिया था।

लांबा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनवरी 2006 के बाद के कर्मचारियों के मासिक वेतन मे 10% का योगदान, नई पेंशन योजना के तहत प्रतिवर्ष ₹680.40 करोड़ है। चूंकि यह राशि वित्तीय बाज़ार मे वापिस आएगी, इसलिए इसका मूल उधेश्य बड़े कॉरपोरेट्स को लाभ पहुँचाना था।

गणना के अनुसार सरकार को इन कर्मचारियों का 10% के हिसाब से पेंशन शेयर ₹56.70 करोड़ हर महीने जमा करवाने पड़ता है। यह राशि सालाना ₹680.40 करोड़ बनती है। यदि इन कर्मचारियों पर पुरानी पेंशन नीति लागू कर दी जाए तो सरकार के पास यह राशि सीधे रूप से बच सकती है। सर्व कर्मचारी संघ ने कहा कि न्यू पेंशन प्रणाली शेयर मार्केट के जिरए पूंजीपतियों को फायदा पहुचाने की नीति है।

पुरानी पेंशन योजना की बहाली राज्य सरकार और कर्मचारियों, दोनो के लिए जीत की स्थिति है।

Written by – Harsh Datt

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago