कैबिनेट मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 4 को दिया रक्षा बंधन का तोहफा

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 4 को तोहफा देते हुए कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने गत सायं वीरवार को करीब 1 करोड़ रुपए कि लागत से संजय कॉलोनी 44 फीट रोड से लगती हुई करीब एक दर्जन गलियों के निर्माण कार्य की आधारशिला स्थानीय निवासियों के हाथ नारियल तुड़वाकर रखी।

कैबिनेट मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 4 को दिया रक्षा बंधन का तोहफाकैबिनेट मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 4 को दिया रक्षा बंधन का तोहफा

इस अवसर परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने गली नंबर 55 से संजय कॉलोनी में आरएमसी से बनाई जाने वाली गली नंबर 54/5, 54 /4 ,54/6 ,55, 48, 75,65 ,10 ,11 और 49 नंबर गली को बनाने के कार्य की भी शुरुआत की। कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद जताते हुए कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने खजाने का मुंह खोला हुआ है, उन्हीं के आशीर्वाद से आज बल्लभगढ़ विधानसभा में विकास कार्य चल हुए हैं।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जो अन्य गलियां बनने से रह गई है। वह भी जल्द बनाई जाएगी। वहीं कैबिनेट मंत्री श्री शर्मा ने स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि संजय कॉलोनी एरिया के कुछ हिस्से में पीने के पानी की समस्या है। जिसे दिवाली पर्व तक दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को दूर करने के लिए जमीनी स्तर पर पीने के पानी की लाइन बिछाने का कार्य चला हुआ है। परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने सेक्टर- 23 में पहुंचकर स्थानीय दुकानदारों से भी उनकी समस्याओं को सुना। स्थानीय निवासियों ने इस मौके पर ढोल बाजे के साथ परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गलियों के निर्माण में कोई भी कोताही नही बरती जाए।

इस मौके पर भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष अनुराग गर्ग, निर्वतमान पार्षद जयवीर खटाना, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, रवि सोनी, दिलीप, सुखबीर प्रधान, सुभाष लांबा, दीपांशु अरोड़ा, चेतना पांडे, रमन, जयचंद, बृजलाल शर्मा, पारस जैन, पीएल शर्मा, नवीन चेची, दिनेश मुदगिल, कुलदीप मथारू, आलोक सोनी, डब्बू प्रधान, दामोदर उपाध्याय सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tanu

Published by
Tanu

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

1 month ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 month ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

1 month ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

2 months ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 months ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 months ago