HomeFaridabadFaridabad से चंडीगढ़-जयपुर जानें वाले यात्रियों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, यहां...

Faridabad से चंडीगढ़-जयपुर जानें वाले यात्रियों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, यहां जानें कैसे

Published on

फरीदाबाद से जो यात्री जयपुर और चंडीगढ़ जाते हैं, उनके लिए यह खबर बड़ी ही अच्छी है। क्योंकि इस भीषण गर्मी में उनकी यात्रा और भी ज्यादा मजेदार और सुविधाजनक होने वाली है। दरअसल बीते गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेश के केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने जयपुर और चंडीगढ़ रूट के लिए चार नई A.C बसों को हरी झंडी दिखाई हैं।

Faridabad से चंडीगढ़-जयपुर जानें वाले यात्रियों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, यहां जानें कैसे

इन चार बसों में से एक बस जयपुर रूट और तीन बस चंडीगढ़ रूट के लिए चलेंगी। बता दें कि जयपुर रूट पर जानें वाली बस का किराया 465 रुपए हैं, वहीं चंडीगढ़ रूट पर जानें वाली बस का किराया 472 रुपए हैं। इसी के साथ बता दें कि इन नई A.C बसों में एक साथ 54 यात्री सफ़र कर सकते हैं। इन बसों की सीटें भी बेहद आर्मदायक हैं‌ और ये बसे हीटिंग वेंटीलेशन युक्त है।

वहीं अगर इन बसों की टाइमिंग की बात की जाए तो जयपुर के लिए जाने वाली बस सुबह 6:00 बजे बल्लभगढ़ डिपो से चलेगी, जबकि चंडीगढ़ के लिए जाने वाली बस सुबह 9:00 बजे बल्लभगढ़ डिपो से चलेगी। इसके अलावा सुबह 10:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे भी इन बसों का संचालन किया जाएगा।

Faridabad से चंडीगढ़-जयपुर जानें वाले यात्रियों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, यहां जानें कैसे

इस अवसर पर मूलचंद शर्मा ने बताया कि,” लोगो की सुविधा के लिए पूरे प्रदेश में हरियाणा रोडवेज 153 A.C बसे चलाएगा, इन 153 बसों में से 20 बसे Faridabad डिपो को दी जाएगी। जिसमें से 4 बसे दी जा चुकी हैं और बाकी की 16 बसे दिसंबर के महीने तक सौप जाएगी।”

जानकारी के लिए बता दे कि इस मौके पर फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स मैनेजर जितेंद्र कुमार यादव, निवर्तमान पार्षद दीपक यादव, राकेश गुर्जर, वेद प्रकाश विरमानी, अनुराग गर्ग, जगत सिंह भूरा, कुलदीप माथुर मौजूद रहे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this