Faridabad की इस कॉलोनी का हाल हुआ बदहाल, CM से शिकायत के बाद भी नहीं हुआ कोई समाधान

इस वक्त शहर की कई कालोनियां ऐसी है जो मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है, इन्हीं कॉलोनी में से एक है NIT की पर्वतीय कॉलोनी। यहां के लोग पिछले कई सालों से सीवर जाम की समस्या से परेशान है। इस कॉलोनी का यह हाल जब है, जब यहां के लोगों ने आए दिन इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम के मुख्यालय में अपना रोष प्रदर्शन किया है। साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी ट्वीट करके समाधान की मांग की है।

लेकिन नगर निगम है कि काम करता ही नहीं है। जब साल 2021 में यहां की निवासी कामिनी ने अपनी शादी से कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ट्वीट करके अपनी गली का हाल दिखाया था, उस समय निगम ने लाइनों की सफाई करा दी थी। लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं किया था, जिस वजह से आज भी बाल कल्याण पॉकेट में सीवर का पानी भरा रहता है।

यहां के लोग आज भी विधायक नीरज शर्मा और नगर निगम के कार्यकारी अभियंता पद्म भूषण से समाधान की मांग कर रही है। इस पर पद्म भूषण ने कार्यकारी अभियंता पद्म भूषण ने बताया कि,”पर्वतीय कॉलोनी में नई सीवर लाइन डाली जानी है, लगभग 2 करोड़ के बजट से इस काम को किया जाएगा। एस्टीमेट तैयार है, बस निगमायुक्त। की स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा भी कई बार इस मुद्दे को विधानसभा में उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।

Tanu

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago