क्या सच में पुलिस के इन प्रयासों से महिलाओं के लिए स्मार्ट सिटी बनेगी सेफ सिटी

आए दिन स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में महिलाओं से दुष्कर्म, शोषण और छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में इन अपराधों पर रोक लगाने के लिए सेक्टर 21‌C के पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने एक बैठक में महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा की है। इस चर्चा में उन्होंने कहा है कि,” जल्द ही शहर की महिलाओं को शहर में सुरक्षित माहौल मिलेगा।”

“शहर के असुरक्षित स्थान को खोजने के लिए वह रोहतक के एक NGO की मदद लेंगे। यह NGO सर्वे करके शहर के असुरक्षित स्थानो को खोजेगा, जिसके बाद उन स्थानों पर कड़ी सुरक्षा का प्रबंध किया जाएगा।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, “पुलिस प्रयास करेगी कि वह हर स्थान पर मौजूद रहे, ताकि रात के समय में जरूरत पड़ने पर वह महिलाओं की मदद कर सके। इसके साथ ही यदि कोई महिला उन्हें सुनसान स्थान पर खड़ी मिलेगी, तो वह उसे PCR और राइडर की सहायता से उसके घर तक छोड़कर आएंगे। क्योंकि वह स्मार्ट सिटी को महिलाओं और बुजुर्गों के लिए सेफ सिटी बनाना चाहते हैं।”

इसके अलावा उन्होंने बताया कि,”शहर में संगठित क्राइम को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिए जाएगा। इसके लिए क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि, जो अपराधी गैंग बनाकर अपराध कर रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द ट्रेस करके जेल भेज दिया जाए।”

Tanu

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago