Categories: Uncategorized

Faridabad के इस क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, कार्यक्रम में कई लोग हुए शामिल

अभी हाल ही में शहर में ही नहीं बल्कि पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम और हर्षो उल्लास के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया है। शहर के कई क्षेत्रों में कृष्ण जन्मोत्सव की कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू हो गई थी। इन्हीं क्षेत्रों में से एक था तिगांव गांव, यहां पर जन्माष्टमी के दिन बड़े ही भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर दोपहर के 2 बजे से ही राधा-कृष्ण, सीता-राम, लक्ष्मण, हनुमान, शिव-पार्वती, गणेश, सुदामा की सुंदर सुंदर झांकियां निकलनी शुरू हो गई थी।

बता दें कि इस झांकी के सभी कलाकार 8 ट्रैक्टर ट्राली पर सवार थे। यह झांकियां तिगांव की सब्जी मंडी के मंदिर से शुरू होकर मन्धावली मोड, करौली मोड, पुराना बस स्टैंड, भुआपुर मोड़ से होते हुए वापस मंडी में आई। जानकारी के लिए बता दे कि इस अवसर पर विधायक राजेश नागर, कार्यक्रम की आयोजनकर्ता गांव की सरपंच कांता देवी, वेदप्रकाश अधाना, अनिल अधाना, जेपी अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य एडवोकेट अनिल पाराशर, राजेश नंबरदार, सुखवीर आधाना, जय नारायण, योगेश अधाना, रतन सिंह एडवोकेट, कर्मवीर बोहरा, नेहपाल, राजकुमार, मुकेश मित्तल, दिनेश और सुरेश मित्तल मौजूद रहे।

इसी के साथ बता दें कि दैनिक जागरण के ब्यूरू चीफ़(हरियाणा) बिजेंद्र बंसल और अमृता अस्पताल के सर्जन डॉक्टर सचिन मित्तल इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago