HomeFaridabadसड़क निर्माण के चलते बंद रहेगा Faridabad का ये पुल, हजारों वाहन...

सड़क निर्माण के चलते बंद रहेगा Faridabad का ये पुल, हजारों वाहन चालकों को हो सकती हैं दिक्कत

Published on

शहर के जो लोग रोजाना सेक्टर 4, 7, 8 और सिही गांव आने जानें के लिए सेक्टर 4 के पुल का इस्तेमाल करते हैं, ये ख़बर उनके लिए बड़ी ही जरूरी है। क्योंकि आने वाले एक महीने तक सेक्टर 4 का पुल बंद रहेगा, इसके पीछे की वजह बाईपास को चावला कॉलोनी मोड़ पर दिल्ली आगरा हाईवे से जोड़ने वाली 4 लेन की सड़क का निर्माण हैं।

सड़क निर्माण के चलते बंद रहेगा Faridabad का ये पुल, हजारों वाहन चालकों को हो सकती हैं दिक्कत

ऐसे में वाहन चालकों को सेक्टर 4, 7, 8 और सिही गांव आने जाने के लिए सेक्टर 3 और सेक्टर 8 के पुल का इस्तेमाल करना होगा। बता दें कि सेक्टर 4 का यह पुल गुरुग्राम नहर पर बना हुआ है। इस पुल का इस्तेमाल वो लोग करते हैं जिनको बल्लभगढ़ से सीधा सेक्टर 4, 7, 8 और सिही गांव जाना होता है। वैसे जब से दिल्ली आगरा हाईवे का गुडईयर कट बंद हुआ है, जब से ही वाहन चालकों ने इस पुल का ज्यादा इस्तेमाल करना शुरू किया हैं।

सड़क निर्माण के चलते बंद रहेगा Faridabad का ये पुल, हजारों वाहन चालकों को हो सकती हैं दिक्कत

इसी के साथ बता दें कि सेक्टर 3 और 8 का पुल भी गुरुग्राम नहर पर ही बना हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि इस चार लेन की 3 किलोमीटर लंबी सड़क को स्टेट हाईवे की तर्ज़ पर बनाया जा रहा हैं। वैसे इस सड़क को 10 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा।

इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए सिंचाई विभाग के SDO अरविंद शर्मा ने बताया कि,”इस सड़क के निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर महीने तक रखा गया हैं। लेकिन लोगों की समस्या को देखते हुए विभाग दिवाली तक इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा करना चाहता है।”

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this