Faridabad के इस बड़े सरकारी अस्पताल में नवजात शिशु के साथ हुआ ऐसा काम, कि जानकर आप भी हों जाएंगे हैरान

मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सभी रिश्तों में सबसे ज्यादा अटूट होता है। यह रिश्ता दुनिया के किसी भी रिश्ते की होड़ नहीं कर सकता। मां कभी भी अपने बच्चों से दूर नहीं रह सकती, चाहे वह बच्चा कितना भी बड़ा क्यों ना हो जाए। लेकिन फरीदाबाद के BK अस्पताल में अभी हाल ही में एक ऐसी घटना हुई है, जिसे जानने के बाद आपका दिल दहल सकता है।

दरअसल वहां पर बीते मंगलवार की सुबह को करीब 7 बजे एक महिला ने जच्चा बच्चा वॉर्ड में से एक नवजात शिशु को चोरी कर लिया। अस्पताल में इस वारदात के बाद से हड़कंप मच गया, वहीं बच्चे की मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया। हालांकि पुलिस और क्राइम ब्रांच की एक्टिंवनेस की वजह से करीब 14 घंटे बाद बच्चे को दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से ढूंढ लिया गया।

बता दें कि चोरी की यह वारदात अस्पताल के CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। जिस वजह से पुलिस आरोपी महिला को ढूंढने में कामयाब हो पाई। जानकारी के लिए बता दें कि नवजात शिशु के परिजन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले हैं, वह यहां पर सूरजकुंड के अंनगपुर डेरी इलाके में किराए के मकान में रहते है। उनकी 7 साल और 3 साल की दो बेटियां है।

वैसे बच्चा चोरी होने की यह घटना BK अस्पताल में नई नहीं है, इससे पहले भी कई बार बच्चा चोरी होने की घटना हो चुकी है।

Tanu

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

4 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago