Categories: FaridabadOthers

Faridabad की निगमायुक्त ए. मोना श्रीनिवास के इस नए अभियान से शहरवासियो को मिलेगी काफ़ी राहत, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

इन दिनों अतिक्रमण शहर की एक बड़ी समस्या बन गया है, अतिक्रमण की इस समस्या से सिर्फ़ प्रशासन ही नहीं, बल्कि शहरवासी भी परेशान हैं। ऐसे में शहरवासियो को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर की नई निगमायुक्त ए. मोना श्रीनिवास ने नया अभियान चलाया हैं, अपने इस अभियान के तहत वह शहर के सभी अतिक्रमण वाले क्षेत्रों का सफ़ाया कर रहीं हैं।

बता दें कि बीते बुधवार को उनके आदेश पर ही नगर निगम के तोड़ फोड़ दस्ते ने ओल्ड फरीदाबाद, NH के इलाके, सेक्टर 28, सेक्टर 30, सेक्टर 31, NH 3 के चिमनी बाई इलाक़े और गोपी कॉलोनी आदि के लगभग 200 अतिक्रमणों का सफ़ाया किया, इस दौरान पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी वहीं मौजूद रहे।

इसी के साथ बता दें कि इस सफाए में निगम के तोड़ फोड़ दस्ते ने सड़कों से रेहड़ी पटरी, घरों-दुकानों के छज्जे, टीन शेड हटा दिए। हालाकि कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन पुलिस के सामने किसी की नहीं चली। जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल शहर की लगभग सभी सड़कों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है, वह सड़कों पर अपना सामान लगा कर सड़क को घेर लेते हैं। जिस वजह से वहां से गुजरने वाले हजारों लोगों को काफी दिक्कत होती हैं। लेकिन अब निगमायुक्त ए. मोना श्रीनिवास के इस नए अभियान से शहर के अधिकतर लोगों को राहत मिलेगी।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago