Categories: Uncategorized

Faridabad नगर निगम के चुनावों की तैयारियां हुई शुरू, इस बार करीब इतने लाख लोग देंगे वोट

इन दिनों शहर में हर तरफ़ नगर निगम के चुनावों की तैयारियां चल रही है, बीते बुधवार को जिला प्रशासन ने भी नगर निगम की वार्डबंदी का फाइनल ड्राफ्ट तैयार करके हरियाणा राज्य चुनाव में भेज दिया है। वैसे अपने इस ड्राफ्ट में जिला प्रशासन ने मतदान केंद्र के आधार पर वार्डबंदी का नया नक्शा और नगर निगम वार्डो की मतदाता सूची तैयार की हैं।

बता दें कि इस बार शहर में निगम के वार्डों की संख्या 40 से बढ़ाकर 46 कर दी गई हैं। वहीं इस बार मतदाता की संख्या 10.20 लाख से बढ़कर 13.12 लाख हों गई हैं। यानि की इस बार करीब 13 लाख लोग नगर निगम के चुनावों में मतदान देंगे। जानकारी के लिए बता दें कि इन 46 वार्डो में से 8 वार्ड Faridabad विधान सभा में, 11 वार्ड बड़खल विधान सभा में, 9 वार्ड NIT विधान सभा में, 9 वार्ड तिगांव विधानसभा में, और 9 वार्ड बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए हैं।

इसी के साथ बता दें कि इस बार प्रत्येक वार्ड में करीब 25 से 30 हज़ार मतदाता होंगे। वैसे इन मतदाताओं की संख्या बड़ने का कारण है, नगर निगम में नए गांव का शामिल होना। पिछले साल ग्रेटर फरीदाबाद के 24 गांव को निगम में शामिल किया गया था। वैसे इससे पहले भी साल 1994, 2005, और 2016 में चुनावो के लिए वार्डबंदी की जा चुकी हैं।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago