Faridabad में जच्चा-बच्चा के लिए होगा ये काम, PWD ने शुरू की तैयारी

शहर में अब से जच्चा और बच्चा को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, क्योंकि PWD जल्द 130 करोड रुपए की लागत से सात मंजिला मदर-चाइल्ड अस्पताल बनाने वाला है। यह 200 बिस्तर की क्षमता वाला अस्पताल BK चौक के पास बनाया जाएगा। यह जगह जिला स्वास्थ्य विभाग ने सुनिश्चित की है। वैसे इससे पहले यहां पर अस्थाई कोविड अस्पताल बनाने का प्रस्ताव था।

बता दें कि PWD विभाग जल्द ही इस अस्पताल की निर्माण प्रक्रिया शुरू करेगा। इस अस्पताल के यहां पर बन जाने के बाद से गर्भवती महिलाओं को दिल्ली के लिए रेफर नहीं किया जाएगा, क्योंकि इस अस्पताल में उन्हें अच्छी सुविधा उपलब्ध होगी।

इसी के साथ बता दें कि इस अस्पताल में बच्चों के लिए अलग से चाइल्ड केयर यूनिट, ICU, सर्जरी कक्ष, और महिलाओं स्पेशल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। साथ ही BP, मधुमेह, एमेच्योर बेबी केयर की सर्विस हाई तकनीक युक्त होगी।

वैसे फिलहाल मदर चाइल्ड केयर की व्यवस्था BK जिला राजकीय नागरिक अस्पताल में है। इस नए अस्पताल के बारे में और जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनय गुप्ता ने बताया,”राज्य निदेशालय के निर्देश पर मदर चाइल्ड अस्पताल के लिए जगह में बदलाव करके अब इसे बीके चौक के पास ही तय किया गया है। इससे मरीजों को अस्पताल में जल्द पहुंचाया जा सकेगा। इस पर करीब 130 करोड़ की लागत आएगी।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago