लड़का-लड़की के प्रेम को दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता हैं। लेकिन आज कल के हादसों ने प्यार पर से लोगों का विश्वास उठा दिया है, ख़ासकर लड़कियों का। क्योंकि आए दिन प्यार के नाम पर सिर्फ उनकी जान ही ली जा रहीं हैं। जैसे अभी हाल ही में शहर के सीकरी गांव के रहने वाले धमेंद्र ने अपनी ही 25 साल की प्रेमिका की जान ले ली हैं।
इस केस की और जानकारी देते हुए सेक्टर 58 की पुलिस ने बताया कि, “यह आरोपी यूपी के जिला हाथरस के बसगोई का रहने वाला है। यहां पर वह ड्राइवर की नौकरी करता है। आरोपी पिछले 1 साल से अपनी प्रेमिका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। लेकिन लड़ाई झगड़ा होने की वजह से आरोपी ने अपनी ही प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में उसे ऑटो में ले जाकर यमुना नदी में फेंक दिया।”
इसी के साथ पुलिस ने बताया कि,” आरोपी ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह नशे का आदी था और युवती हमेशा उसके नशे का विरोध करती थी। वह अक्सर उसे मारा भी करता था।” बता दे कि बीते शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके चार दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…
देश की राजधानी दिल्ली शुरू से ही लक्जरी लाइफ और सुंदर कैफे के लिए फैमस…
प्रदेश के हजारों कर्मचारियो के लिए यह खबर बड़ी ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रदेश सरकार…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
प्रदेश के जो लोग अपना सफ़र करने के लिए ट्रेन का प्रयोग करते हैं यह…
प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…