पति पत्नी की लड़ाई मे Faridabad की महिला ने किया कुछ ऐसा, कि जानकर आप भी हों जाएंगे हैरान

0
1972
 पति पत्नी की लड़ाई मे Faridabad की महिला ने किया कुछ ऐसा, कि जानकर आप भी हों जाएंगे हैरान

पति पत्नी का रिश्ता दुनिया के सभी रिश्तों से अलग होता है, पति-पत्नी के इस रिश्ते में कभी-कभी छोटी-मोटी नोंक झोंक भी हो जाती है। लेकिन कभी-कभी यह छोटी-मोटी नोंक झोंक ही बड़ी महाभारत का रूप धारण कर लेती है। जैसे अब फरीदाबाद के BPTP में रहने वाले राजेश और उसकी पत्नी अर्चना का छोटा सा झगड़ा महाभारत में बदल चुका है।

पति पत्नी की लड़ाई मे Faridabad की महिला ने किया कुछ ऐसा, कि जानकर आप भी हों जाएंगे हैरान

दरअसल हुआ यूं कि बीते बुधवार की सुबह सेक्टर 76 BPTP के रहने वाले राजेश की अपनी पत्नी अर्चना से किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। जिसके बाद अर्चना ने अपनें इस विवाद के बारे में अपने एक जानकार को बताया। लेकिन बताने के 1 घंटे बाद जो हुआ वो वाकई चौंकाने वाला था, दरअसल राजेश को सबक सिखाने के लिए उसके घर पर 2 गाड़ियों में कुछ बदमाश आए और उससे झगड़ा करने लगे।

पति पत्नी की लड़ाई मे Faridabad की महिला ने किया कुछ ऐसा, कि जानकर आप भी हों जाएंगे हैरान

लेकिन इसी बीच राजेश की मां ने चतुराई दिखाते हुए तुरंत ही पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर ही पहुंच गई। पर वह बदमाशों को पकड़ने में नाकामयाब रही, क्योंकि पुलिस जब तक वहां पहुंची, जब तक वह बदमाश वहां से भाग चुके थे। हालांकि नितिन, विकास और अक्षित नाम के आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने एक बटनदार चाकू, डंडा, सरिया और एक पिस्टल को छह गोलियों सहित बरामद किया है। जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here