HomeFaridabadजल्द शुरु होगा Faridabad नगर निगम की इस 6 साल पुरानी योजना...

जल्द शुरु होगा Faridabad नगर निगम की इस 6 साल पुरानी योजना पर काम, शहर के लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

Published on

शहर के जो लोग पानी की किल्लत से परेशान है उनके लिए ये खबर बड़ी ही अच्छी है। क्योंकि नगर निगम जल्द ही उनकी इस समस्या का समाधान करने वाला है। दरअसल निगम एक बार फ़िर से अपनी 6 साल पुरानी योजना पर काम करनें वाला हैं। वह अपनी इस योजना के तहत शहर की काॅलोनियों में पेयजल की नई पाइप लाइन डालेगा और आधे अधूरे कार्यों को पूरा करेगा।

जल्द शुरु होगा Faridabad नगर निगम की इस 6 साल पुरानी योजना पर काम, शहर के लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

बता दें कि निगम इस योजना पर काम केंद्र सरकार की अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) के तहत करेगा। निगम इस काम पर करीब 32.22 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इसी के साथ बता दें कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग की मंजूरी मिलते ही निगम कालोनियों में पानी की लाइन और 5 बूस्टर बनाएगा। वैसे निगम ने इस काम को पूरा करने का लक्ष्य 2 महीने रखा है।

जल्द शुरु होगा Faridabad नगर निगम की इस 6 साल पुरानी योजना पर काम, शहर के लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

निगम फिलहाल सूर्या विहार फेज एक और दो, बसंतपुर, नंबरदार काॅलोनी, सरस्वती एन्क्लेव, दीपावली एन्क्लेव, श्याम काॅलोनी, पंचशील, शिव कालोनी, आनंगपुर और SGM नगर सहित अन्य क्षेत्रों में काम करेगा। क्योंकि इन जगहों पर पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम पहले से ही का आधा-अधूरा पड़ा है।

जानकारी के लिए बता दें कि साल 2018 में निगम ने इस योजना के तहत ग्रेटर फरीदाबाद की कॉलोनी में पाइप लाइन बिछाने के लिए KBR शिल्पा JV को ठेका दिया था। जिसके बाद साल 2020 में एजेंसी ने 92 करोड़ की लागत से काम शुरू भी दिया था। लेकिन काम शुरू करने के बाद एजेंसी ने गंभीरता न दिखाते हुए काम बीच में ही रोक दिया था। जिस वजह से अब एक बार फ़िर से निगम ने काम शुरू करने का फैसला लिया है। ताकि शहरवासियो की पानी की दिक्कत खत्म हो सकें।

जल्द शुरु होगा Faridabad नगर निगम की इस 6 साल पुरानी योजना पर काम, शहर के लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

इस पर और जानकारी देते हुए नगर निगम के कार्यकारी अभियंता (अमृत) नितिन कादियान ने बताया कि,”कई काॅलोनियों में पेयजल संबंधी कार्य को पूरा करने की मंजूरी विभाग से मिल गई है। इस कार्य को रिस्क एंड कॉस्ट के आधार पर पूरा कराया जाएगा। करीब 32 करोड़ से होने वाले कार्य का टेंडर एक-दो दिन में जारी कर दिया जाएगा। निगम का प्रयास हैं कि बचे कार्य को जल्द पूरा कराया जाए। जिससे क्षेत्र में बेहतर पेयजल आपूर्ति हो सके।”

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this