Faridabad की ये ब्लॉक बना खतरो का घर, लाख शिकायतों के बाद भी नहीं हों रहीं हैं सुनवाई

इन दिनों ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 76 BPTP वी ब्लॉक के लोग खतरो के खिलाड़ी बन गए हैं, क्योंकि आए दिन वह खतरो से खेलते रहते हैं। दरअसल यहां की इमारतें खंडर हों चुकी हैं, जिस वजह से आए दिन लेंटर गिरता रहता हैं। लेकिन लोगों की मजबूरी है कि उन्हें अब भी इन्हीं जर्जर इमारतों में रहना पड़ रहा हैं।

क्योंकि बिल्डरों से लाख शिकायत करने के बाद भी वह इन बिल्डिंगों की मेंटेनेंस नहीं करा रहे हैं। बता दे कि इस ब्लॉक की न सिर्फ इमारतें झज्जर है, बल्कि सड़क पर भी बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। बारिश के मौसम में तो यहां की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है।

ब्लॉक की इस स्थिति पर निवासियों ने बताया कि,”यहां की ऐसी हालत के जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ बिल्डर है। क्योंकि वह मेंटेनेंस चार्ज लेने के बाद भी मरम्मत का काम नहीं कर रहें है। ऐसे में लोगों ने परेशान होकर बिल्डर को मेंटेनेंस चार्ज देना ही बंद कर दिया और जो उन्होंने पहले चार्ज दिया था, अब वह उसको भी वापस मांग कर रहे हैं। ताकि वह खुद ही बिल्डिंग की मरम्मत करवा सके।

इस पर BPTP के सीनियर वाइज प्रेसिडेंट रोहित मोहन ने बताया कि,” BPTP ने 10 साल पहले ही इस कॉलोनी को RWA को हैंडओवर कर दिया था। अब दस साल बाद लोग चाहते है कि हम इसका मेटिनेंस कार्य करवाए, तो इसके लिए भी BPTP तैयार है। अगर लोग पैसे देंगे तो हम वी ब्लॉक के फ्लैट्स का मेटिनेंस करवा देंगे।”

जानकारी के लिए बता दें कि इस ब्लॉक में सैकड़ो लोग रहते हैं। क्योंकि यह एक प्लांटेड एरिया है। पर हैरानी की बात यह है कि यहां पर न तो सड़के हैं और नहीं साफ सफाई की कोई व्यवस्था है।

Tanu

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

5 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago