HomeFaridabadनगर निगम की लापरवाही आए दिन बन रही है Faridabad की जनता...

नगर निगम की लापरवाही आए दिन बन रही है Faridabad की जनता के लेट होने का कारण, यहां जानें कैसे

Published on

Faridabad के नगर निगम की लापरवाही आए दिन बढ़ती जा रही हैं, जिस वजह से शहर की जनता को काफ़ी नुकसान हो रहा हैं। दरअसल इस वक्त शहर में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने की वज़ह से सड़कों पर जाम लगा रहता हैं। क्योंकि वाहन चालक सड़को पर ही अपने वाहन खड़े करके चले जाते हैं। जिस वज़ह से दुसरे वाहनों को आवाजाही में दिक्कत होती है।

नगर निगम की लापरवाही आए दिन बन रही है Faridabad की जनता के लेट होने का कारण, यहां जानें कैसे

निगम की इस लापरवाही पर शहर वासियों का कहना है कि, “निगम की वज़ह से उनका ज्यादा खर्चा हो रहा है। क्योंकि जाम में घंटो तक खड़े रहने की वजह से उनको वाहनो में 25 से 50 रूपए तक का पेट्रोल डीजल ज्यादा डलवाना पड़ता है। साथ ही 20 मिनट के रास्ते को तय करने में उन्हें एक घंटा लग जाता है। जिस वज़ह में उन्हें ऑफिस, स्कूल, कॉलेज पहुंचने में देरी हो जाती हैं।

नगर निगम की लापरवाही आए दिन बन रही है Faridabad की जनता के लेट होने का कारण, यहां जानें कैसे

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि,” शहर में सेक्टर 17, 18 मार्ग, दिल्ली -आगरा हाईवे का सर्विस रोड, नीलम- BK रोड़, नीलम- बाटा रोड, NIT एक नंबर मार्केट, रेलवे रोड, हार्डवेयर रोड, डबुआ रोड़, जवाहर कॉलोनी गुरुवार रोड, बायपास-सेक्टर 37 रोड़, बायपास रोड और पल्ला- इस्माइलपुर रोड सहित 25 ऐसी सड़के हैं जिन पर खुले आम सड़क किनारे वाहन खड़े रहते हैं।

नगर निगम की लापरवाही आए दिन बन रही है Faridabad की जनता के लेट होने का कारण, यहां जानें कैसे

वहीं बीके चौराहा, ओल्ड फरीदाबाद- सेक्टर-16 चौराहा, ओल्ड रेलवे स्टेशन, ओल्ड फरीदाबाद चौराहा, दिल्ली-आगरा हाईवे स्थित सर्विस रोड, सराय ख्वाजा मार्केट, एनआईटी-एक नंबर बाजार, माता वैष्णो देवी मंदिर, जवाहर कॉलोनी गुरुद्वारा चौक, एयरफोर्स स्टेश, पल्ला-आगरा नहर पुल, सेहतपुर आगरा नहर पुल, बडौली आगरा नहर पुल, एनआईटी-पांच, बड़खल पुल आदि स्थानों पर दिनभर जाम लगा रहता है।

जानकारी के लिए बता दें शहर में रोजाना 3 लाख से अधिक वाहनों का आवागम होता है, क्योंकि Faridabad एक औद्योगिक नगर है, जिस वजह से यहां पर छोटी बड़ी कंपनियां है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this