HomeFaridabadFaridabad में इस गंभीर बीमारी का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार, यहां...

Faridabad में इस गंभीर बीमारी का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

Published on

शहर में आए दिन डेंगू के केस बढ़ते जा रहे है, जो की बहुत ही ज्यादा चिंता की बात है। शहर में ये केस जब बढ़ रहे है जब जिला स्वास्थ्य विभाग इनको रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। बीते गुरुवार को भी शहर में 3 नए डेंगू के मामले आए है, जिसके बाद से डेंगू पीड़ितों की संख्या 105 हो गई है।‌ जो की बेहद ही चिंताजनक बात है।

Faridabad में इस गंभीर बीमारी का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

बता दें कि इन तीन मरीजों में से एक मरीज सेक्टर 16 का 16 वर्ष का बच्चा है, दूसरा मरीज सेक्टर 7 सी का 21 वर्ष का युवक है, वही तीसरा मरीज सेक्टर 21 C की रहने वाली 60 साल की बुजुर्ग महिला है। इन तीनों को ही ठंड के साथ कुछ दिनों से तेज बुखार था। इसी के साथ बता दें कि इन तीनों मरीज के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवाई का छिड़काव कर दिया है, साथ ही ब्लड स्लाइड भी तैयार कर ली है।

Faridabad में इस गंभीर बीमारी का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिला स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को जड़ से खत्म करने के लिए मई से लेकर अब तक 10 हजार घरों, औद्योगिक संस्थानों और अन्य जगहों पर एंटी लार्वा एक्टिविटी अभियान चलाया है। इतना ही नहीं इस अभियान के दौरान 3300 लोगो के लिए नोटिस भी जारी किया है, क्योंकि इनके यहां डेंगू के लार्वा पाए गए थे।

इस अभियान की और जानकारी देते हुए विभाग के एक फिल्ड कर्मचारी ने बताया कि,” डेंगू लार्वा घरों में सबसे ज्यादा कूलर और छत पर रखें पानी के बर्तनों में मिलता है। वहीं औद्योगिक संस्थानों में टंकी और गमलों के भरे पानी में मिलता है।

इन नए डेंगू केसों को लेकर उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामभगत ने बताया है कि,”इन नए डेंगू पीड़ितों की ब्लड स्लाइड की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सभी से कहा गया है, यदि किसी को बुखार आता है, तो टीम को सूचित अवश्य करें। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 105 हो गई है।”

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this