HomeFaridabadलकड़पुर फाटक पर बनने वाले FOB के विरोध में उतरी Faridabad की...

लकड़पुर फाटक पर बनने वाले FOB के विरोध में उतरी Faridabad की जनता, यहां जानें क्यों

Published on

शहर की जनता की दिक्कत को देखते हुए अभी हाल ही में रेलवे और हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम ने ऐलान किया था कि वह 2 करोड़ रुपए की लागत से लकड़पुर रेलवे फाटक पर फुट ओवरब्रिज (FOB) बनाएंगे।‌ जिसके लिए निगम ने तैयारियां भी पूरी कर ली थी, बस 15 अक्टूबर से काम शुरू ही होने वाला था। कि उससे पहले ही वहां की जनता इस FOB निर्माण के विरोध में उतर गई।

लकड़पुर फाटक पर बनने वाले FOB के विरोध में उतरी Faridabad की जनता, यहां जानें क्यों

अपने इस विरोध के चलते उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेलमंत्री, स्थानीय विधायक, DRM और उपायुक्त फरीदाबाद को पत्र लिखकर उनसे मांग की है, कि वह FOB की जगह रेलवे अंडरपास बनवाए। क्योंकि FOB बनने की वजह से वह दिल्ली आगरा हाईवे की ओर नहीं जा पाएंगे, साथ ही उन्हें फाटक के पार 350 मीटर दूर जाने के लिए 6 किलोमीटर लंबा चक्कर काटना पड़ेगा।

लकड़पुर फाटक पर बनने वाले FOB के विरोध में उतरी Faridabad की जनता, यहां जानें क्यों

बता दें कि इस फुटओवर ब्रिज को बनाने की मंजूरी साल 2020 में ही मिल गई थी, लेकिन महामारी की वज़ह से इसका निर्माण कार्य अभी तक नहीं हुआ है। जिसके बाद इसी साल प्रदेश के CM मनोहर लाल खट्टर ने इस परियोजना का शिलान्यास कर दिया था। लेकिन FOB का डिजाइन मंजूर न होने की वजह से इसका निर्माण अभी तक शुरू नहीं किया गया था।

पर हाल ही में रेलवे और हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम ने इसे बनाने की घोषणा की थी। इसी के साथ बता दें कि इस FOB के बनने से पहले यहां पर अंडरपास बनाने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन जगह न मिलने की वजह से यह प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली थी।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this