
इन दिनों फरीदाबाद प्रशासन इतना ज्यादा लापरवाह हो गया है कि उसे शहर की जनता की भी परवाह नहीं है। उसकी ये बेपरवाही हजारों शहरवासियों के लिए मुसीबत का कारण बनी हुई है। दरअसल इस वक्त बल्लभगढ़-तिगांव रोड़ पर सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है, जिस वज़ह से 25 गांव के हजारों लोगों को दिक्कत हो रही है। लेकिन प्रशासन को इस बात की कोई चिंता ही नहीं है।
बता दें इस सड़क पर सीवर के पानी के अलावा छोटे बड़े गड्ढे भी है, जिस वजह से सफ़र करना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। दो पहिया वाहन चालकों के तो आए दिन एक्सिडेंट ही हो जाते है, क्योंकि इस सड़क पर वह अपना संतुलन खो देते है। इसी के साथ बता दें कि इस सड़क की ये हालत जब है जब इसी साल जून के महीने में स्थानीय विधायक राजेश नागर ने मरम्मत का काम शुरू कराया था।
जिस पर PWD ने 74 लाख रुपए खर्च करके पैच वर्क और पेवरिंग का काम कराया था। लेकिन इस रोड़ ने कुछ महीनों में ही अपनी असलियत दिखाते हुए जगह जगह से उखड़ना शुरू कर दिया। वैसे इस सड़क की ऐसी हालत का असली जिम्मेदार सीवर ओवरफ्लो का गंदा पानी है।
इस पर PWD के EXEN प्रदीप सिंधु का कहना है कि,” सीवर के पानी को रोकने के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा जाएगा। वहीं इस रोड का इसी महीने RMC से बनाने के लिए काम भी शुरू हो जाएगा।”
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…