HomeFaridabadFaridabad की जनता को जल्द मिल सकता है सीवर ओवरफ्लो की समस्या...

Faridabad की जनता को जल्द मिल सकता है सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात, यहां जानें कैसे

Published on

शहर की जनता को बहुत जल्द सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात मिलने वाला है। क्योंकि नगर निगम द्वारा प्रतापगढ़ में बनाया गया 100 MLD का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट दिसंबर के महीने तक शुरू हो जाएगा, जिसके बाद से शहरवासियो को सीवर के गंदे पानी से छुटकारा मिल जाएगा। वैसे प्रतापगढ़ का यह STP हरियाणा का सबसे बड़ा और हाई तकनीक वाला STP है।

Faridabad की जनता को जल्द मिल सकता है सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात, यहां जानें कैसे

बता दें कि फिलहाल इस STP का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। और देरी न करते हुए निगम ने भी इस प्लांट के अंदर बने 6 टैंको में पानी डालकर टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। वैसे इस STP के शुरू होने से NIT और बड़खल क्षेत्र के लोगों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात मिल जाएगा। साथ ही जो पानी इस STP में ट्रीट होगा उसका इस्तेमाल भवन निर्माण, सिंचाई, सड़कों पर छिड़काव जैसे कार्यों के लिए किया जाएगा। इसी के साथ बता दें कि निगम प्रतापगढ़ के साथ साथ मिर्जापुर में भी 80 MLD के STP का निर्माण कर रहा है।

Faridabad की जनता को जल्द मिल सकता है सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात, यहां जानें कैसे

इसकी और जानकारी देते हुए नगर निगम के EXEN नितिन कादयान ने बताया कि,”प्रतापगढ़ एसटीपी सबसे अत्याधुनिक तकनीक से बना है। इसका 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। दिसंबर में इसे चालू कर दिया जाएगा।”

जानकारी के लिए बता दें कि इस समय NIT एक, दो, पांच, जवाहर कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, पाली, प्रतापगढ़, गौंछी, सेक्टर-55, 22, 23 कपड़ा कॉलोनी, पर्वतीया कॉलोनी, जनता कॉलोनी, प्रेस कॉलोनी, संजय कॉलोनी, जीवन नगर आदि इलाकों के सीवर का पानी प्रतापगढ़ पंपिंग स्टेशन तक जाता है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this