HomeFaridabadइस दिन से शुरू होगा Haryana में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, तैयारियां हुई...

इस दिन से शुरू होगा Haryana में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, तैयारियां हुई शुरू

Published on

शहर के जिन लोगों को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का बेसब्री से इंतज़ार है, ये ख़बर उनके लिए बड़ी ही अच्छी है। क्योंकि हर साल की तरह इस साल भी बहुत जल्द हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव होने वाला है। इस बार ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मुख्य पंडाल सजाया जाएगा।

इस दिन से शुरू होगा Haryana में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, तैयारियां हुई शुरू

बता दें कि इस बात की जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी है। उन्होंने इस महोत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि, इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे।

इसी के साथ उन्होंने बताया है कि,” इस साल गीता जयंती 23 दिसंबर को मनाई जाएगी। जिसमे दीपोत्सव, दीपदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और 18 हजार विद्यार्थी वैश्विक गीता का पाठ करेंगे। साथ ही इस महोत्सव के लिए कुरूक्षेत्र के सभी प्रमुख चौंक चौराहों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा।”

इस दिन से शुरू होगा Haryana में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, तैयारियां हुई शुरू

बता दें कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने अलग-अलग कमेटियों का गठन किया है, ताकि महोत्सव अच्छे से संपन्न हो सके। क्योंकि सरकार चाहती है कि जब देश-विदेश के पर्यटक वापस लौटे तो वह अपने साथ अनूठी याद लेकर वापिस लौटे।

जानकारी के लिए बता दें कि इस बार महोत्सव में हरियाणा पैवेलियन, जनसंपर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार, 18 हजार बच्चों का वैश्विक गीता पाठ, गीता रन, शैक्षणिक गतिविधियों, महाआरती, दीपदान, गीता शोभा यात्रा, पुस्तक मेला, संत सम्मेलन, हरियाणा पैवेलियन, भजन संध्या 48 कोस तीर्थ सम्मेलन, संत सम्मेलन, फूड फेस्टिवल, जीओआई टैग प्रदर्शनी, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं द्वार प्रदर्शनी, ऑनलाईन गीता क्विज के साथ-साथ स्कूली विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

Latest articles

फरीदाबाद की इन 40 किमी सड़कों का होगा विकास, इन क्षेत्रों में होगी स्मार्ट रोड की शुरुआत, लोगों को बड़ा लाभ

फरीदाबाद शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को नया आयाम देने के लिए नगर निगम ने एक...

हरियाणा के इस जिले में जल्द बनेंगे आधुनिक पक्षी घर, नज़र आएंगे 8 से 10 हज़ार पक्षियां

गुरुग्राम में अब पक्षियों के लिए सुरक्षित आवास तैयार किए जाएंगे। नगर निगम ने...

फरीदाबाद में ओवरलोड डंपरों के कारण यह मार्ग हुआ जर्जर, ग्रामीणों में नाराज़गी

मोहना गांव से आईटीआई कॉलेज होते हुए अटेरना गांव तक जाने वाला मुख्य मार्ग...

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में हो रहा अधूरा मरम्मत कार्य, ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल

दयालपुर से मोहना को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा...

More like this