HomeOthersHaryana की 106 साल की रामबाई करेंगी ये काम, जानकर आप भी...

Haryana की 106 साल की रामबाई करेंगी ये काम, जानकर आप भी हो जाएंगी दंग

Published on

इंसान 50 की उम्र तक आते आते कमजोर होने लगता है, धीरे धीरे उसके हाथ पैर उसका साथ छोड़ देते है। लेकिन हरियाणा के दादरी जिले के गांव कादमा की रहने वाली 106 साल की दादी रामबाई ने इस बात को भी गलत साबित कर दिया है। क्योंकि उन्होंने 106 साल की उम्र में वो करके दिखाया है जो आज कल के नौजवान 25 साल की उम्र में भी नहीं कर सकते है।

Haryana की 106 साल की रामबाई करेंगी ये काम, जानकर आप भी हो जाएंगी दंग

दरअसल वह पंचकूला सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होने वाली 32वीं हरियाणा राज्य मास्टर एथलेटिक्स मीट का हिस्सा बन रही हैं। बता दें कि साल 2021 में उन्होंने वाराणसी से अपने खेल कॅरियर की शुरुआत की थी, जब वह 104 साल की थी।

वैसे उन्होंने अपने 3 साल के कॅरियर में 100 गोल्ड मेडल जीते है। इसी के साथ बता दें कि उन्होंने साल 2022 में 100 मीटर दौड़ इवेंट में मान कौर के 74 सेकंड के रिकॉर्ड को तोड़ा था। क्योंकि उन्होंने यह दौड़ मात्र 45.47 सेकंड में पूरी की थी। इसी के साथ बता दें कि दिसंबर के महीने में वह 107 साल की हो जाएंगी।

Haryana की 106 साल की रामबाई करेंगी ये काम, जानकर आप भी हो जाएंगी दंग

उनके बारे में और जानकारी देते हुए उनकी पोती शर्मिला सांगवान ने बताया कि,” वे उन खिलाड़ियों के परिवार से आते हैं, जिन्होंने पहले कई पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने कहा कि वह शुद्ध शाकाहारी हैं, जो अपने आहार में दूध से बने उत्पादों को भरपूर मात्रा में शामिल करती हैं।”

वहीं उनकी दोहती ने बताया कि,”उनकी नानी सुबह चार बजे उठकर खेतों के कच्चे रास्तों पर प्रैक्टिस करती हैं। इस दौरान पहले पैदल चलने के साथ लगातार दौड़ का अभ्यास करती हैं। रोजाना इस उम्र में भी पांच-छह किलोमीटर तक दौड़ लगाती हैं।”

Latest articles

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध...

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व...

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

More like this