Uncategorized

जानिए कैसे फरीदाबाद पुलिस ने 4 घंटे में बच्चे को छुड़ाया, टॉफी देकर मासूम का किया था अपहरण

कोरोना काल में जहां सभी एक दूसरे की सलामती की दुआएं मांग रहे हैं, वहीं फरीदाबाद के सिहि गांव में एक माँ से उसका लल्ला चुराने की साज़िश रची जा रही थी | दरअसल, फरीदाबद के सेक्टर-8 के अंतर्गत अपहरण हुए पांच वर्षीय बच्चे को किडनैपर 4 घंटे बाद ही गुरुग्राम नहर के पास छोड़कर भाग गया।

अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस सतर्क हो गई और आसपास के क्षेत्र में सघन जांच शुरू कर दी। यह देख युवक डर गया और पकड़े जाने के भय से बच्चे को छोड़कर चला गया | पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है |

जानिए कैसे फरीदाबाद पुलिस ने 4 घंटे में बच्चे को छुड़ाया, टॉफी देकर मासूम का किया था अपहरण

टॉफी देकर किडनैपिंग करना आपने फिल्मों में देखा होगा नाटकों में देखा होगा, लेकिन फरीदाबाद में इस घटना से लोग चिंतिंत हो गए हैं | उस बच्चे को नहर के पास से पुलिस ने बरामद कर लिया। बच्चा सकुशल मिलते ही स्वजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली। स्वजनों ने पुलिस की सक्रियता की प्रशंसा की है |

फिल्मों की तरह किडनैपर ने प्लान तो बनाया लेकिन पुलिस के डर से अपने मंसूबों में सफल न हो पाया | मासूमों को घर से बहार ने निकलने दें | सेक्टर-8 पुलिस को दी शिकायत में बच्चे की माँ ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा पांच साल जबकि तीन साल की बेटी है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे उनका बेटा-बेटी व जेठ की बेटी रोजाना की तरह घर के पास ही गली मे खेल रहे थे। कुछ समय बाद उनकी बेटी खेल कर घर वापस आ गई। बेटी ने बताया कि भाई को कोई चोर पकड़ कर ले गया है। इसके बाद बेटी उसे सिही मोड पर ले गई जहां से बेटे को चोर पकड़कर ले गया था।

पुलिस की सक्रियता यदि यूँ ही रहे तो हर अपराधी जुर्म करने में डरे | पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है और फरीदाबाद पुलिस ने इसका उदहारण फिरसे दे दिया है | बेटे की माँ ने बताया कि उसकी बेटी ने बताया था कि भैया को चोर टॉफी दिलाने के बहाने ले गया था और उसे वापस भेज दिया था। इसकी सूचना पुलिस चौकी सेक्टर-8 को दी।

पुलिस तुरंत मौके पर आ गई | उन्होंने मौके पर एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को चैक किया | उसमे एक 19-20 साल का युवक तीनों बच्चों को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है | कुछ दूर जाकर उसने दोनों बेटियों को छोड़ दिया लेकिन बेटे को अपने साथ ले गया |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago