HomeFaridabadFaridabad के सूरजकुंड मेला शुरु होने से पहले नगर निगम करेगा ये...

Faridabad के सूरजकुंड मेला शुरु होने से पहले नगर निगम करेगा ये काम, हजारों पर्यटकों को मिलेगा फ़ायदा

Published on

साल 2024 का अंतराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला हर साल की तरह ही 2 फरवरी से शुरू होगा। इसके लिए हरियाणा पर्यटन विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन एक तरफ़ जहां विभाग ने तैयारिया शुरू कर दी है, वही दूसरी ओर इस बार नगर निगम ने भी मेले के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

Faridabad के सूरजकुंड मेला शुरु होने से पहले नगर निगम करेगा ये काम, हजारों पर्यटकों को मिलेगा फ़ायदा

दरअसल इस बार निगम मेला शुरु होने से पहले अनखीर-सूरजकुड रोड की मरम्मत कराने वाला है और रोड़ पर स्ट्रीट लाइट भी लगाने वाला है। ताकि पर्यटकों को आवाजाही में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। बता दें कि निगम ने इस काम के लिए 2 भागों में योजना तैयार की है।

Faridabad के सूरजकुंड मेला शुरु होने से पहले नगर निगम करेगा ये काम, हजारों पर्यटकों को मिलेगा फ़ायदा

इसलिए पहले भाग में निगम अनखीर से श्रीसिद्धदाता आश्रम तक की सड़क पर पेचवर्क कराएगा। इस कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए निगम ने अभी से ही निविदाएं जारी कर दी है। वहीं श्रीसिद्धदाता आश्रम से सूरजकुंड चौक तक की सड़क की मरम्मत करने के लिए अभी एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस सड़क का निर्माण 12 साल पहले हुआ था, जब से लेकर अब तक केवल एक बार ही इस सड़क की मरम्मत हुई है। जिस वजह से यह सड़क बहुत ही ज्यादा जर्जर हो चुकी है। इसीलिए अब इस सड़क का निर्माण किया जाएगा।

इसकी और जानकारी देते हुए नगर निगम के मुख्य अभियंता बीरेंद्र कर्दम ने बताया है कि,”सूरजकुंड रोड की मरम्मत का काम जल्द शुरू किया जाएगा। कुछ हिस्से के लिए इसकी निविदांए जारी कर दी है। इस सड़क पर स्मार्ट लाइटें भी लगाई जाएंगी।”

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this